Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

भड़ासी पोल-खोल के बाद विनोद कापड़ी का कुबूलनामा

इंडिया टीवी से विदा किए जा चुके विनोद कापड़ी के बारे में जब भड़ास पर पोल खुली कि वे न्यूज एक्सप्रेस चैनल में रोजी रोटी तलाश रहे हैं तो उन्हें भी मजबूरी में अपनी हालिया स्थिति बयान करनी पड़ी, पूरे फिल्मी ड्रामे व इमोशन्स के साथ. विनोद कापड़ी ने फेसबुक पर इंडिया टीवी से नाता टूट जाने की अघोषित सच्चाई को घोषित कर दिया है.

इंडिया टीवी से विदा किए जा चुके विनोद कापड़ी के बारे में जब भड़ास पर पोल खुली कि वे न्यूज एक्सप्रेस चैनल में रोजी रोटी तलाश रहे हैं तो उन्हें भी मजबूरी में अपनी हालिया स्थिति बयान करनी पड़ी, पूरे फिल्मी ड्रामे व इमोशन्स के साथ. विनोद कापड़ी ने फेसबुक पर इंडिया टीवी से नाता टूट जाने की अघोषित सच्चाई को घोषित कर दिया है.

करियरवादियों और बेरोजगारों की इस दुनिया में कोई संपादक टाइप आदमी कहीं से विदा होता है तो माना जाता है कि वो जल्दी ही किसी नई जगह संपादक बन जाएगा. सो, उसके पीछे सैकड़ों की भीड़ …बधाई, शुभकामना, मिस यू सर, गो अहेड, जल्द ही नया धमाका शुरू करें… टाइप डायलाग मारते चल पड़ती है. विनोद कापड़ी के इंडिया टीवी से हट जाने संबंधी फेसबुक स्टेटस पर ऐसे ही कमेंट्स की भरमार है. विनोद कापड़ी जल्द ही बताने वाले हैं अपने फेसबुक वॉल पर कि वो न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन कर चुके हैं. फिलहाल इंडिया टीवी से हटने संबंधी विनोद कापड़ी का फेसबुकी स्टेटस नीचे पढ़िेए.

-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया


Vinod Kapri :  आज वो पल आ ही गया, जिसने आंखें नम कर दी! दो घंटे पहले, इंडिया टीवी का 6 साल पुराना साथ छोड़ दिया! जीवन के कुछ फैसले बहुत मुश्किल भरे होते हैं और ये फैसला यकीन मानिए अब तक का सबसे मुश्किल फैसला था। 300 लोगों की जिस टीम के साथ दिन रात ख़बरों को खाया, पिया और जीया, ऐसे लोगों से दूर होना मेरे लिए खुद किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। आफिस से निकला और घर आते हुए सभी चेहरे एक-एक कर आँखों के सामने घूमने लगे। गाड़ी की रफ्तार के साथ दूरियाँ बढ़ती जा रही थीं, स्टियरिंग पर रखे हाथ काँप रहे थे, और लगातार यही सोच रहा था कि ज़िंदगी या वक्त ठहरता क्यों नहीं है? कार का पहिया समय के चक्र की तरह आगे बढ़ता गया और मेरी अपने ही लोगों से दूरियाँ।

मैं नहीं जानता कि जिन लोगों के साथ मैंने काम किया वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं लेकिन मैं इतना ज़रूर जानता हूँ कि इंडिया टीवी में जिन लोगों के साथ मैंने काम किया उनके बिना मेरा वजूद कुछ भी नहीं था। वो सब लोग नहीं होते तो मैं इंडिया टीवी में कुछ भी नहीं कर पाता। आज उन सभी लोगों को मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूँ और आभार जताना चाहता हूँ। 6 साल का वक़्त कम नहीं होता। इंडिया टीवी आज जहाँ से जहाँ तक पहुँचा है ये सब उसी टीम की मेहनत, जोश, जुनून और ज़िद का नतीजा है। मैं तो सिर्फ़ एक बहुत छोटा सा ज़रिया था।

मुझे यक़ीन है वो सब लोग उस जज़्बे को बनाकर रखेंगे। जब से घर आया हूँ कई फ़ोन और SMS आए, दिल डूब जाता है जब दूसरी तरफ़ से रोती या सुबकती हुई आवाज़ सुनता हूँ। मुझे सच में नहीं पता था कि आप लोग इतना ज़्यादा प्यार करते हैं। पता होता तो क़तई आप से दूर नहीं जाता। काश SMS और फ़ोन काल्स के तौर पर मिला वो प्यार मैं बाँट पाता और वो नम आँखें साझा कर पाता। ऐसे सभी दोस्तों को कहना चाहता हूँ कि इस वक़्त सिर्फ़ आप ही नहीं रो रहे, मुझे भी अपना ही हिस्सा मानिए। अंत में उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफ़ी चाहूँगा जिन्हें मैंने जाने अंजाने ठेस पहुँचाई हो या जिनके लिए कुछ नहीं कर पाया। आप सभी मेरे दिल में बसते हैं और ताउम्र मेरे साथ रहेंगे। जल्द ही मिलते हैं बहुत छोटे से ब्रेक के बाद। तब तक अपना ख़्याल रखिएगा और मुझे याद ज़रूर कीजिएगा।

विनोद कापड़ी के फेसबुक वॉल से.


मूल खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

'न्यूज एक्सप्रेस' चैनल में नौकरी खोज रहे हैं विनोद कापड़ी!

xxx

तो इसलिए विनोद कापड़ी को बाहर कर खुद प्राइम टाइम की एंकरिंग कर रहे हैं रजत शर्मा!

xxx

कापड़ी की फिल्म में 'मिस टनकपुर' एक भैंस है

xxx

कमर वहीद नकवी इंडिया टीवी से जुड़े, कापड़ी की विदाई की खबर सच

xxx

'इंडिया टीवी' से विनोद कापड़ी की चलाचली की बेला, अब फिलिम लाइन जाने की चर्चा

xxx

यशवंत ने विनोद कापड़ी – साक्षी जोशी को समर्पित की अपनी पहली किताब 'जानेमन जेल'

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...