Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महिला एंकर ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

झारखंड के एक लोकल न्यूज चैनल 'न्यूज लाइन' की एक महिला एंकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना कल शाम की है. संयोगवश घर वालों ने देख लिया और तुरंत उसे फंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में धनबाद के केन्द्रीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज कर उसे मौत के मुंह से बचा लिया. युवती फिलहाल आईसीयू में भर्ती है.
झारखंड के एक लोकल न्यूज चैनल 'न्यूज लाइन' की एक महिला एंकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना कल शाम की है. संयोगवश घर वालों ने देख लिया और तुरंत उसे फंदे से उतारकर बेहोशी की हालत में धनबाद के केन्द्रीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज कर उसे मौत के मुंह से बचा लिया. युवती फिलहाल आईसीयू में भर्ती है.
 
अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना मिलते ही सराय ढेला पुलिस तुरन्त अस्पताल पहुंच गई. लड़की के आईसीयू में भर्ती होने के कारण पुलिस उसका बयान नहीं दर्ज कर सकी. इस संबंध में युवती के रिश्तेदार ने कहा कि उसने एसएससी की परीक्षा दी थी जिसमें वह असफल हो गई थी. इस कारण वह तनाव में थी. वहीं लड़की की मां ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. युवती के परिजनों की खामोशी के कारण गिरिडीह में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.
 
बताया जा रहा है कि चैनल 'न्यूज लाइन' गिरिडीह के एक उद्योगपति का है. उनकी झारखंड तथा दूसरे राज्यों में कई फैक्ट्रियां हैं. चैनल की एक बड़े नेता के साथ काफी नजदीकी भी बताई जा रही है. युवती कई सालों से चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रही थी.
 
इस संबंध में जब भड़ास4मीडिया ने चैनल से जुड़े पुनुकांत से बात की तो उन्होंने कहा कि चैनल से उनका कोई सम्बन्ध नहीं है और इस सम्बन्ध में चैनल के मालिक बाबूलाल से बात की जा सकती है. बाबूलाल से अभी तक कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है.
 
इस सम्बन्ध में अगर आप के पास कोई जानकारी हो तो [email protected] पर मेल भेज कर भड़ास को सूचित कर सकते हैं.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...