तारीख छह जनवरी, सुबह के साढ़े नौ का वक़्त.. स्टार न्यूज़ पर "कौन बनेगा मुख्यमंत्री" कार्यक्रम के तहत हाल ही में समाजवादी पार्टी से जुड़ने को लेकर विवाद में आए डी.पी.यादव लाइव इंटरव्यू दे रहे रहे थे दीपक चौरसिया को. इंटरव्यू के शुरुआत से ही दीपक चौरसिया डी.पी.यादव से हिला देने वाले प्रश्नों का प्रहार कर रहे थे, जिसमें दीपक चौरसिया ने डी.पी.यादव से उनपर काफी मुकदमे आदि होने के आरोप लगाये.
कार्यक्रम की शुरुआत से ही दीपक जी के भारी-भरकम सवालों को डी.पी.यादव ठीक तरह से झेल नहीं पा रहे थे. अन्तत: कार्यक्रम के
समाप्त होने का वक़्त आया. दीपक चौरसिया ने डी.पी. यादव से सवाल पूछा – डी.पी.यादव जी आप कसम खायेंगे कि भविष्य में आप पहले की भांति अत्यधिक पार्टियाँ नहीं बदलते हुए समाजवादी पार्टी से ही जुड़े रहेंगे? इस प्रश्न पर डी.पी.यादव ने जो उत्तर दिया उसे सुन हर मीडिया संस्थान के दिग्गज सहित आम मीडिया कर्मी ताली बजाने से रोक नहीं पाएंगे.. और खुद डी.पी.यादव जी के उत्तर को सुन कर दीपक चौरसिया भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए..वो उत्तर था -"क्या चौरसिया जी आप कसम खाते हैं कि आप हमेशा स्टार न्यूज़ में ही बने रहेंगे, आज तक या जी में नहीं जायेंगे."
आयुष कुमार
बिहार
मोबाइल – 7808772280





