सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद को जमानत दे दी है। जमानत की खबर मिलते ही राजद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राबड़ी देवी भी प्रसन्न हुई हैं।
तय है कि लालू अब भी चुनाव नहीं लड़ पायेंगे, बावजूद इसके बिहार की चुनावी राजनीति इनके इर्द-गिर्द ही रहेगी। नीतीश कुमार पर वे सीधा वार करेंगे। कोशिश करेंगे कि भाजपा से सीधे मुकाबले में आयें। सुप्रीम कोर्ट में लालू प्रसाद की पैरवी राम जेठमलानी ने की।





