Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फर्जी स्टिंग के चक्कर में चैनल वन के मालिक जा सकते हैं जेल

देश के प्रमुख न्यूज चैनलों के बीच अपनी जगह बनाने की होड़ में लगे 'चैनल वन' न्यूज ने एक स्टिंग आपरेशन को इस कदर प्रसारित किया कि एक आईएएस को जेल जाना पड़ा लेकिन जब स्टिंग के बारे में गहराई से पता चला तो चैनल के मालिक और संपादक जगह-जगह सफाई देते फिर रहे हैं।
देश के प्रमुख न्यूज चैनलों के बीच अपनी जगह बनाने की होड़ में लगे 'चैनल वन' न्यूज ने एक स्टिंग आपरेशन को इस कदर प्रसारित किया कि एक आईएएस को जेल जाना पड़ा लेकिन जब स्टिंग के बारे में गहराई से पता चला तो चैनल के मालिक और संपादक जगह-जगह सफाई देते फिर रहे हैं।
 
मामला है उत्तराखंड के अतिरिक्त सचिव गृह जेपी जोशी का जिसने नौकरी का झासा देने के लिये एक लड़की का पिछले 4 साल से लगातार शारीरिक शोषण किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ित लडकी ने इसकी गुहार उत्तराखंड के हर उन आला अफसरों से लगाई जो प्रशासन से लेकर सियासत के उच्च पद पर बैठे हैं, पर किसी ने इस पीड़िता का एक ना सुनी। तंग आकर पीड़िता चैनल वन न्यूज के दफ्तर में आई और चैनल मालिक की सलाहकार गीतांजली शर्मा से मिली। गीतांजली ने पीड़िता को चैनल के संपादक नवीन पांडे से मिलवाया जिन्होंने रातों रात चैनल को फर्श से अर्श पर पहुंचाने और खुद को साबित करने के लिये स्टिंग आपरेशन को चैनल वन पर दिखाया लेकिन उन्हें क्या पता था कि चैनल के मालिक के खिलाफ कितने मामले दिल्ली से लेकर मुंबई तक हैं।
 
दरअसल मालिक भी एक नंबर का फर्जी है, हवाला का पैसा इधर उधर करता है। उस पर मुंबई की कई कंपनियों से धन उगाही का मामला, अमर सिंह के जरिये रिलायंस ग्रुप से भी धन उगाही का मामला तथा एक मामला प्रवर्तन निदेशालय में भी है। अगर आप चैनल वन वाच करते होंगे तो देखा होगा एमएलएम का फर्जी वाड़ा एक प्रोमो चलता है। कुछ दिन पहले चैनल वन ने साईं प्रसाद ग्रुप के बारे में एक खबर चलाई उसके बाद पांच करोड़ की मांग की लेकिन फूटी कौड़ी भी हाथ नहीं लगी। जब न्यूज एक्सप्रेस ने चैनल वन और उसके मालिक के खिलाफ खंगालना शुरु किया तब मालिक के होश फाख्ता हुए और मामले को ठंडे बस्ते में डाला गया। 
 
जब देश के प्रतिष्ठित चैनल तहलका मामले पर कंसंट्रेट थे तब चैनल वन अलग राग अलाप रहा था जेपी जोशी मामले को लगातार कई दिनों तक दिखाया जब तक कि जेपी जोशी गिरफ्तार नहीं हो गये। जेपी जोशी के गिरफ्तारी के पहले चैनल के हुक्मरान ने पैसे की डिमांड की लेकिन जेपी जोशी ने पैसे देने से इंकार कर दिया, साथ ही उत्तराखंड में एक एफआईआऱ भी दर्ज कराया कि चैनल वन के तरफ से मामले को दबाने के लिये पैसे की मांग की जा रही है जेपी जोशी ने ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। इसी मामले में चैनल वन के ब्यूरो चीफ को 14 दिन हवालात की हवा खानी पड़ी। अब आप को एक बात और भी बता दें, जब चैनल वन पर लड़की लाइव बैठी थी तब वह लगातार कह रही थी कि मुझे न्याय चाहिये, साथ ही ये भी कह रही थी कि अगर मुझे प्लाट और जीवन यापन के लिये कुछ राशि मिल जाए तो मैं सेटलमेंट कर लूंगी। 
 
खैर नवीन और गीतांजली ने तो चैनल को डुबोने का खेल कर दिया लेकिन जब यहां से लड़की उत्तराखंड गयी तो उसने एक निजी चैनल नेटवर्क 10 पर बयान दिया कि चैनल वन की गीतांजली शर्मा और नवीन पांडे ने मुझे बरगलाया और साथ ही मेरे ऊपर दबाव बनाकर मुझे जेपी जोशी के खिलाफ बोलने के लिये कहा। हालांकि उत्तराखंड पुलिस पीड़ित से भी लगातार पूछताछ कर रही है। वहां भी लड़की ने यही बयान दिया जो नेटवर्क 10 पर दिया था। कभी भी चैनल वन पर भी रेड पड़ सकती है। अब मामला फंसता नजर आ रहा है। चैनल वन ने तो वो हर हथकंडे अपनाये जिससे नेम फेम औऱ साथ में धन भी मिले। इसके चक्कर में लड़की और जेपी जोशी को खूब बदनाम किया लेकिन मिला कुछ नहीं। लड़की ने बयान बदल लिया और अब चैनल के मालिक और संपादक कोर्ट कचहरी का चक्कर काट रहे हैं।
 
देहरादून से शशिकान्त सिंह की रिपोर्ट. शशिकांत से [email protected] के जरिए संपर्क किया जा सकता है.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...