Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सपा विधायक की गुंडई से तंग अधिकारी ने की इस्तीफे की पेशकश

देवरिया । सपा के एक विधायक की धमकी से उत्तर प्रदेश सरकार का एक कर्मचारी ने नौकरी से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया है। कर्मचारी का कहना है कि सपा के विधायक ने जान से मारने की धमकी दी है। इसलिए वह नौकरी नहीं करना चाहता क्योंकि यदि जिन्दगी रहेगी तो बहुत नौकरी नसीब होगी। 
देवरिया । सपा के एक विधायक की धमकी से उत्तर प्रदेश सरकार का एक कर्मचारी ने नौकरी से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया है। कर्मचारी का कहना है कि सपा के विधायक ने जान से मारने की धमकी दी है। इसलिए वह नौकरी नहीं करना चाहता क्योंकि यदि जिन्दगी रहेगी तो बहुत नौकरी नसीब होगी। 
 
मामला कुछ यूं है कि देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के लार टाउन निवासी धुरन्दर सिंह पुत्र स्व. सुखेन्द्र सिंह इस समय आजमगढ़ के जीयनपुर नगर पंचायत में पिछले आठ नौ महीनों से अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात है। इसके पूर्व में वे सोनभद्र एवं चन्दौली में तैनात थे। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि अच्छी सेवा के लिए उसे कई बार विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया है लेकिन रविवार की रात हुई घटना से वह तथा उसका पूरा परिवार अत्यन्त दहशत में है। 
 
श्री सिंह ने अनुसार वह बीते रविवार को वह देवरिया में थे। उस दिन रात में करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह आजमगढ़ के सगड़ी का समाजवादी पार्टी का विधायक अभय नारायण पटेल लखनउ से बोल रहा है। अधिशासी अधिकारी के अनुसार विधायक ने भददी भददी गालियां एवं जान से मारने की धमकी देते हुए अपने लोगों को ठेका देने की मांग की है और ठेका न देने पर गम्भीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि फोन विधायक के सीयूजी नम्बर से किया गया था.
 
अधिशासी अधिकारी ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी देवरिया सहित उसने प्रदेश के शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस सम्बन्ध में अवगत करा दिया है तथा किसी अनिष्ट की आशंका से जीयनपुर नौकरी पर न जाने का निर्णय लिया है। उसका कहना है कि विधायक अत्यन्त बलशाली एवं अपराधी प्रवृत्त का है इसलिए वह हत्या करा सकता है।   
देवरिया से ओपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...