इंडिया टुडे ग्रुप के अंग्रेजी टैबलाइड अखबार मेल टुडे में नए संपादक के रूप में संदीप बामजई ने ज्वाइन किया है. उन्हें कुछ दिन पहले इस्तीफा देने वाले भारत भूषण की जगह लाया गया है. बामजई ने इसी साल 2 जनवरी को अपना पद भार ग्रहण किया है. बामजई इसके पहले टुडे ग्रुप के ही चैनल हेडलाइंस टुडे में सीनियर एडिटर के रूप में कार्य कर रहे थे. संदीप ने अपने करियर की शुरुआत द स्टेट्मैन, कोलकाता के साथ की थी.
इसके बाद वे मुंबई में इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ गए. लगभग डेढ़ दशक तक मुंबई में रहे तथा हिंदुस्तान टाइम्स, बिजनेस इंडिया, दलाल स्ट्रीट जर्नल, इलस्ट्रेटेड वीकली, संडे आब्जर्बर, द टाइम्स आफ इंडिया में वरिष्ठ पदों पर काम किया. वे हेडलाइंस टुडे में आने से पहले प्लस चैनल के साथ भी एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में जुड़े रहे थे.





