आर्यन टीवी से इस्तीफे के बाद जगह तलाश रहे संजय मिश्र को नया ठिकाना मिल गया है. खबर है कि आर्यन टीवी से हटने के कई महीने बाद उन्होंने अपनी नई पारी पी7 न्यूज के साथ शुरू की है. उन्होंने किस पद पर ज्वाइन किया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. उल्लेखनीय है कि आर्यन टीवी के लांचिंग चैनल हेड रहे संजय मिश्र प्रबंधन से विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था. संजय वरिष्ठ पत्रकार हैं. पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये लम्बे समय तक सहारा से जुड़े रहे हैं. उसके पहले जी न्यूज समेत कुछ और संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






