अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि यहां से इस्तीफा देकर पांच लोगों ने अपनी नई पारी हिंदुस्तान, मुरादाबाद से शुरू की है. हालांकि अभी मुरादाबाद में हिंदुस्तान की लांचिंग नहीं हुई है, पर अखबार तेजी से अपनी टीम तैयार कर रहा है. पिछले दिनों ही छह लोग अखबार से जुड़े थे. अब खबर है कि अमर उजाला से इस्तीफा देकर सब एडिटर मुकेश पांडेय, सलाम खान, अभिनव उपाध्याय, उपेंद्र शुक्ल और योगेश्वर सिंह शामिल हैं. मुकेश अमर उजाला से पहले लखनऊ में जागरण को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





