Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

टीआरपी के मोर्चे पर इंडिया टीवी का पतन जारी, एक अदद टीआरपीखोर खबर की तलाश में रजत शर्मा एंड कंपनी

इंडिया टीवी की गिरती टीआरपी और खुर्शीद अनवर की खुदकुशी में कोई सीधा सीधा रिलेशन भले न दिखे पर सच्चाई यही है कि इन दिनों टीआरपी के मामले में लगातार दुर्गति झेल रहे इंडिया टीवी को एक अदद टीआरपीखोर खबर की तलाश है. खुर्शीद अनवर में इंडिया टीवी को वही टीआरपीखोर खबर दिखी. सो, इंडिया टीवी ने खुर्शीद अनवर को खलनायक के रूप में गढ़ा और चैनल पर दिखाना शुरू कर दिया.

इंडिया टीवी की गिरती टीआरपी और खुर्शीद अनवर की खुदकुशी में कोई सीधा सीधा रिलेशन भले न दिखे पर सच्चाई यही है कि इन दिनों टीआरपी के मामले में लगातार दुर्गति झेल रहे इंडिया टीवी को एक अदद टीआरपीखोर खबर की तलाश है. खुर्शीद अनवर में इंडिया टीवी को वही टीआरपीखोर खबर दिखी. सो, इंडिया टीवी ने खुर्शीद अनवर को खलनायक के रूप में गढ़ा और चैनल पर दिखाना शुरू कर दिया.

'कुकर्म करने वाले को उसके अंजाम तक हम पहुंचाएंगे' यह दावा था इंडिया टीवी प्रमुख रजत शर्मा का जिन्होंने पीड़िता का बयान जारी करते हुए उस बयान को ही आखिरी सच मान लिया और उसी आधार पर आरोपी खुर्शीद अनवर को दोषी. रजत शर्मा को लगा कि आखिरकार उन्हें वो टीआरपीखोर खबर मिल ही गई जिसके बल पर वह लगातार नीचे गिर रही इंडिया टीवी की टीआरपी को न सिर्फ तगड़ा उछाल देंगे बल्कि नंबर दो की कुर्सी हथियाए एबीपी न्यूज को सरका कर नंबर तीन पर ले आएंगे और नंबर दो पर इंडिया टीवी को ले जाएंगे.

बीते हफ्ते (WK 49) के टीआरपी चार्ट को देखें तो आपको साफ दिखेगा कि इंडिया टीवी नंबर दो चैनल से खिसक कर नंबर तीन चैनल पर आ चुका है और उसकी टीआरपी में भी लगातार गिरावट आ रही है. अभी जो ताजा टीआरपी चार्ट (Wk50) जारी हुआ है, उसमें भी इंडिया टीवी का पतन दिख रहा है. मतलब कई हफ्तों से इंडिया टीवी की टीआरपी में जोरदार गिरावट आ रही है. ऐसे में रजत शर्मा बहुत परेशान हैं. उन्हें ऐसी खबर चाहिए जो किसी के पास न हो और जिसके ब्रेक होने पर सारे चैनल उनके पीछे पीछे भागें. रेप कांड को कुछ इसी रूप में समझा रजत शर्मा ने और खुर्शीद अनवर की जान ले ली.

शेम शेम रजत शर्मा… शेम शेम इंडिया टीवी…

पचासवें हफ्ते का टीआरपी चार्ट इस प्रकार है…

WK 50 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak 17.9 up 2.5
ABP News 16.9 up 2.3
India TV 12.3 dn 0.8
ZN 10.0 up 0.2
India news 8.6 dn 1.2
News 24 7.7 dn 0.8
NDTV 7.5 up 0.8
News Nation 6.9 dn 1.0
IBN 5.2 dn 0.8
Samay 3.0 dn 0.6
Tez 2.2 dn 0.2
DD 1.9 dn 0.5

 


Tg CS M 25+ABC
Aaj Tak 17.7 up 2.7
ABP News 16.7 up 2.0
India TV 12.4 dn 1.5
ZN 9.9 same
India news 9.1 dn 0.9
NDTV 8.7 up 0.8
News24 7.1 dn 0.7
News Nation 6.4 dn 0.7
IBN 5.6 dn 0.6
Samay 2.7 dn 0.3
Tez 1.8 dn 0.7
DD 1.7 dn 0.3


49वें हफ्ते के टीआरपी चार्ट को लेकर जो खबर भड़ास पर छपी थी, उसे पढ़िए और फिर समझिए कि रजत शर्मा क्यों पागलों की तरह टीआरपीखोर खबर तलाश रहे हैं…. क्लिक करें…

रजत शर्मा में अब वो बात नहीं, इंडिया टीवी नंबर तीन पर खिसका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...