न्यूज नेशन चैनल के सीईओ शैलेश कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है. न्यूज चैनलों की छानबीन किए बिना कुछ भी दिखा देने की प्रवृत्ति के कारण एक महिला बेहद डिप्रेशन में है और उसकी लिखित शिकायत पर दिल्ली में पालम विहार थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.
न्यूज चैनल 'न्यूज नेशन' ने आसाराम बापू की एक सीडी का खुलासा करने का दावा किया. इसमें दिखाया गया कि आसाराम एक महिला की पीठ पर हाथ फेर रहे हैं. इस महिला को शिल्पी बताया गया. अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि वो शिल्पी नहीं है. उनके घर बहुत पहले बापू आए थे और उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी हुई. इस वीडियो रिकार्डिंग को छेड़छाड़ करके न्यूज नेशन पर दिखाया गया जिससे उसकी बदनामी हुई है.
न्यू पालम विहार निवासी 27 वर्षीय महिला ने जो रिपोर्ट दर्ज करायी, उसमें कहा गया है कि इस वीडियो क्लिप को चैनल ने गलत तरह से प्रस्तुत किया और वीडियो में संदिग्ध रूप से एडिटिंग भी की गई है. इस मामले पर एसीपी अशोक बक्शी ने बताया कि एफआईआर रविवार की शाम दर्ज की गई.
महिला के अनुसार जब आसाराम बापू एक कार्यक्रम में आये थे, तभी यह वीडियोग्राफी की गई थी. इसी के कुछ फुटेज को न्यूज नेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने अपने चैनल पर दिखाया. एफआईआर में न्यूज नेशन के सीईओ शैलेश कुमार, कार्यकारी प्रेसिडेंट अनिल कुलश्रेष्ठ, अजय कुमार व वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अजय कुमार सहित अन्य कर्मियों के नाम हैं.
संबंधित अन्य खबरें…
'टाइम्स आफ इंडिया' की खबर में 'न्यूज नेशन' चैनल और शैलेश कुमार का नाम नहीं
xxx
दैनिक जागरण अखबार में न्यूज नेशन चैनल, सीईओ शैलेश कुमार समेत सभी के नाम प्रकाशित
xxx
एफबी पर आसाराम समर्थकों ने दीपक चौरसिया को भी लिया निशाने पर






