Vinayak Vijeta : पटना के वरीय पत्रकार एस एन श्याम गिरफ्तार… आधी रात बाद पत्रकार नगर थाने ने दी घर में दबिश.. स्काऊट गाईड के फर्जी कमिश्नर मामले में जारी था वारंट.. पटना के एक हिन्दी दैनिक 'आज' में कार्यरत वरीय पत्रकार एसएन श्याम को पटना की पत्रकार नगर पुलिस ने सोमवार को आधी रात बाद उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। श्री श्याम पर स्काऊट गाइड के फर्जी कमिश्नर राज के पी सिंह मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी था।
गौरतलब है कि अपनी गाड़ी पर अनाधिकृत रुप से पीली बत्ती लगाकर चलने वाले राज के पी सिंह को फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पत्रकार नगर थाना प्रभारी संजीव शेखर झा ने बताया कि एस एन श्याम उसी फर्जी स्काऊट एंड गाइड के मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी थे जिनपर भी कई आरोप हैं और अदालत ने एक माह पूर्व एस एन श्याम की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।
एस एन श्याम काफी लंबे अर्से से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके साथ वे कई संगठनों के माध्यम से समाज सेवा में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर से बिहार का मीडिया जगत अचंभित है। कई पत्रकार संगठनों ने एसएसपी मनु महाराज से इस मामले में हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बिहार के पत्रकार विनायक विजेता के फेसबुक वॉल से.





