भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार कल देहरादून पुलिस नोएडा स्थित न्यूज चैनल 'चैनल वन' के मुख्यालय पहुंची थी और मालिक व संपादक की तलाश की. इन दोनों की आईएएस जोशी सेक्स स्कैंडल मामले में तलाश है. सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले चैनल वन ने इस प्रकरण को दिखाया और लगातार प्रसारित किया.
जिस महिला को पीड़िता बताया गया, उसने कई खुलासे पुलिस के सामने किए हैं. उसने यहां तक कहा है कि उसे जो कुछ सिखाया गया, उसने वही चैनल पर बोला. चैनल वन के मालिक जहीर अहमद और उनके पुत्र मोहम्मद आरिफ हैं. प्रबंध संपादक के रूप में इन दिनों नवीन पांडेय काम देख रहे हैं.
उधर, चैनल वन से जुड़े लोगों का कहना है कि देहरादून पुलिस रूटीन जांच के तहत आफिस आई थी और उसे सीडी, महिला के बयान आदि सभी कुछ दे दिए गए. चैनल वन ने खबर का प्रसारण करने से पहले संबंधित सभी पक्षों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की थी. चैनल की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है जो अनैतिक व गैर-कानूनी है.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.
संबंधित खबर…
फर्जी स्टिंग के चक्कर में चैनल वन के मालिक जा सकते हैं जेल






