Yashwant Singh : पिछले दिनों मैं एक सेमिनार में देवरिया गया हुआ था. लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर भी पहुंचे थे. सेमिनार से मुक्त होकर अगले दिन हम लोग बीएसएफ के एक मित्र जनार्दन यादव के बलिया स्थित गांव पहुंचे. गांव के करीब ही 3500 एकड़ में स्थित सुरहा ताल है, जिसे देखने सभी लोग चल पड़े. सुरहा ताल को कई तरह, कई तरफ से देखा गया. कभी मचान पर बैठकर तो कभी वॉच टावर पर सवार होकर. जब लौट रहे थे हम लोग तो देखा कि दो लड़के कुछ युवकों को पकड़ कर पीट रहे हैं. यह दृश्य देखकर कुमार सौवीर ने बोलेरो रुकवाई और कूद पड़े.
मौके पर पहुंच कर जब मामला पता किया तो प्रकरण रंगदारी का निकला. कुछ गाड़ियों के ड्राइवरों से रंगदारी मांगा जा रहा था. नहीं देने पर उनकी पिटाई चल रही थी. ये वो ड्राइवर थे जो अपनी गाड़ियों पर सवारी लादकर सुरहा ताल ले आए थे. करीब चार गाड़ियां थीं. इन गरीब ड्राइवरों ने रंगदारी देने की जगह पिटना उचित समझा. रंगदारी मांगने वाले दोनों युवक दारू पिए हुए थे. कुमार सौवीर ने मामला जानने के बाद दोनों युवकों को जोरदार झापड़ रसीद करना शुरू किया और साथ ही साथ अपने पैरों से उनके गुप्तांगों पर भी प्रहार किया.
दोनों रंगबाज अवाक. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये दैत्याकार आदमी कहां से आ गया और उन पर हमला बोल बैठा अचानक. उन दोनों रंगबाजों ने भागने में ही भलाई समझी. कुमार सौवीर ड्राइवरों व गाड़ियों पर सवार बच्चों, महिलाओं, पर्यटकों के लिए हीरो की माफिक हो गए. कुमार सौवीर ने ड्राइवरों का हौसला बढ़ाया और ऐसे चिंटुओं को तुरंत पकड़कर पीट डालने की सलाह दे डाली. कुमार सौवीर ने गाड़ियों पर सवार बच्चों को अपनी तरफ से सौ रुपये दिए बिस्कुट खरीदकर खाने के लिए. सभी महिलाओं ने कुमार सौवीर को जमकर दुवाएं दीं.
रंगदारी मांगने वालों को पीटने से ठीक पहले कुमार सौवीर निर्वस्त्र होकर कुछ यूं प्रवचन दे रहे थे… देखें वीडियो.. क्लिक करें… https://www.youtube.com/watch?v=lVJWru25VWA
रंगदारी मांगने वालों को पीटने के ठीक बाद कस्बे की स्थानीय सब्जी मार्केट में बैठकर सब्जी बेचने की कवायद करते कुमार सौवीर… देखें वीडियो… क्लिक करें… https://www.youtube.com/watch?v=WWj0BkdShwo
भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
भड़ास तक अपनी बात आप [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.
उपरोक्त स्टेटस पर आए कुछ कमेंट इस प्रकार हैं…
Deepak Kumar Gupta Bo sab thik hai sr.reporter ko baba ji ki acting nahi kar paye abhi aur sikhe tab thik rahega
Ashish Sagar Dixit हरी ॐ
Chandramauli Pandey बहुत सही काम किया स्वामी जी महाराज ने।।
पंकज कुमार झा सर्वनाश हो सर्वनाश हो. रंगदारों का.
Pawan Kumar वाह मार धाड़ .एक्शन से भरपूर पत्रकार
Sandeep Verma इस वर्ष का बहादुरी का वीर बालक पुरस्कार कुमार सौवीर को देने के लिए प्रस्तावित कर देना चाहिए . उनका इतना हक़ तो बनता ही है .
Mukund Hari Shukla हाहाहा।
Lalajee Nirmal निर्मल बाबा से बड़े है हमरे सौवीर बाबा
Emran Rizvi waah Kumar Sauvir da
Narendra Mishra Lekin 2kh is Baat ki h..Bhaai Yashwant G.. K Bade Bhaai Miss cl bhi kiye hote to Hm log Mile hote.. Aur Aap se bhi Mulakaat hoti.. Ye Shikaayat h.. Plz.
Sanjeev Baba sahi kah rahe bhaiya ji
Naveen Naveen Jai ho sauvir baba ki …rajniti ke nayak ke bad kya hamu UP me patrakarita ka shingam dikhega
Abhi Nov Jay ho BABA Sauvira nand ji ki Jay ho … YAshvanta nand ji ki bhi Jay ho … Durzano ka sarvnash ho ..
Alok Tripathi baba ki karnti….
Devesh Tiwari Amora sarvanash ho hit hai
Rajeev Gupta यह फिल्म तो सुपरहीट होनी चाहिये । जय हो सौबिर बाबा की कम से कम महिलाओं ने तो दुआयें दी नहीं तो आज के दौर में थैंक्यू तक नहीं बोलती हैं अधिकतर ।
Jai Prakash Tripathi जिसके थोबड़े पर भड़ास वाला घूसा पड़ेगा, फिर तो भागने में ही भलाई….
Kanchan Kanchu बहुत बढ़िया अंकल। आप से आज क पत्रकारो को सबक कि सिर्फ ब्लैकमैलिंग करना पत्रकारिता नहीं अपितु समाज कि रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा धर्म है। सुपर्ब अंकल जय हो। जय हो Kumar Sauvir uncle





