खुर्शीद अनवर के भाई अली जावेद ने दिल्ली के वसंतकुंज पुलिस स्टेशन में अपने भाई को खुदकुशी के लिए उकसाने, मानहानि करने आदि को लेकर तेरह लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. इसमें उस लड़की का भी नाम है जिसने खुर्शीद अनवर पर बलात्कार का आरोप लगाया.
मधु किश्वर का भी नाम है जिन्होंने लड़की का वीडियो बनाकर उसे पुलिस में देने की जगह यहां वहां दिखाकर खुर्शीद अनवर को बदनाम किया. दो न्यूज चैनलों को भी आरोपी बनाया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शिकायती पत्र को रिसीव कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं है.
भड़ास तक अपनी बात आप [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






