Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एक पत्र कुमार सौवीर जी के नाम (संदर्भ: ‘के न्यूज’ वाली खबर)

सौवीर जी, आपकी फोटो और उम्र देखकर तो लगता है कि आप बुद्धिजीवी और श्रमजीवी पत्रकारों के जैसे हैं..और उन पत्रकारों की श्रेणी में गिने जाते होंगे जो सही और जांची परखी खबरों को लिखने का काम करते होंगे.. पर भड़ास पर नीचे लिखी गई खबर से पता चलता है कि आप एक ईमानदार और व्यावसायिक पत्रकार के हाथ में कलम की जगह बंदर के हाथ में तलवार थामे बैठे हैं, जो यदा कदा बिना बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके भांजते रहते हैं.

सौवीर जी, आपकी फोटो और उम्र देखकर तो लगता है कि आप बुद्धिजीवी और श्रमजीवी पत्रकारों के जैसे हैं..और उन पत्रकारों की श्रेणी में गिने जाते होंगे जो सही और जांची परखी खबरों को लिखने का काम करते होंगे.. पर भड़ास पर नीचे लिखी गई खबर से पता चलता है कि आप एक ईमानदार और व्यावसायिक पत्रकार के हाथ में कलम की जगह बंदर के हाथ में तलवार थामे बैठे हैं, जो यदा कदा बिना बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके भांजते रहते हैं.

सौबीर जी, वैसे तो मुझे यह पता नहीं कि आपको किस सूत्र ने बैठक के अंदर की आधी अधूरी खबर दी है..और आप आशीष यादव की तारीफ के पुल बांध दिए हैं.. पर एक ईमानदार पत्रकार की तरह एक बार के न्यूज के लोगों के साथ साथ मेरे से भी बात कर और अच्छी खबर लिखनी चाहिए थी..

जहां तक वरिष्ठों को आशीष यादव द्वारा आईना दिखाने की बात है, वह यह है  …मेरे द्वारा कहा गया कि..पत्रकार लोग केवल निगेटिव खबरें करते हैं, और हर किसी के निगेटिव काम को ही दिखाते हैं,जिससे पत्रकारों की छवि नकारात्मक ज्यादा हो जाती है, हमें खबरों में ईमानदार और अच्छा काम करने वाले अफसरों और राजनेताओं के साथ साथ सामाजिक सेवा के लोगों को भी स्थान देना चाहिए.  उसी बात पर आशीष यादव जरुरत से ज्यादा उत्तेजित हो गए.. और बिना बात को पूरा सुने हुए बड़बड़ाने लगे. वे कितने बड़े और किस लेवल के पत्रकार हैं इसका प्रमाण तो के न्यूज ने उनका सम्मान करके बता दिया है..कम से कम उन्हें अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए सही सही आपको बतानी करनी चाहिए थी और आपको लिखने से पहले दोनों पक्षों को परख लेना चाहिए था.

कोई छिछोरा पत्रकार इस तरह की बात लिखता तो ठीक था पर आपकी बाई लाईन खबर से निराशा हुई है. खबर बताने वालों ने तो अपनी तारीफ करवा ली, पर आपकी भद्द पिट गई…कि बैठक में क्या हुआ आपने क्या लिखा.

विजय कुमार तिवारी
VIJAY K TIWARI
BUREAU CHIEF
K NEWS
UTTARAKHAND
Mo. 09415090799


मूल खबर…

'के न्यूज' चैनल के वरिष्ठों को मुजफ्फरनगर के स्ट्रिंगर ने दिखाया आइना

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...