वीपीएस भदौरिया के बारे में खबर है कि उन्होंने पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है. वे भोपाल-इंदौर में एजीएम सेल्स के पद पर कार्यरत थे. वीपीएस ने अपनी नई पारी हरिभूमि से शुरू की है. उन्हें यहां पर डीजीएम (ग्रुप सर्कुलेशन) बनाया गया है. पिछले 27 सालों से इस फील्ड में सक्रिय वीपीएस दैनिक भास्कर की राजस्थान तथा पत्रिकार की एमपी तथा सीजी में सफल लांचिंग करा चुके हैं.
हरिभूमि प्रबंधन ने एमपी में भी कई एडिशनों की लांचिंग की योजना बना रखी है, इसीलिए वीपीएस को जोड़ा गया है. वीपीएस एमपी में इस अखबार की लांचिंग कराएंगे. वे भोपाल में बैठेंगे. पहले अखबार को भोपाल से लांच किए जाने की योजना है, इसके बाद अगले चरण में इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर से अखबार की लांचिंग कराई जाएगी. वीपीएस के हरिभूमि ज्वाइन करने के बाद दैनिक भास्कर और पत्रिका में हलचल है क्योंकि पत्रिका का एमपी-सीजी का सारा नेटवर्क वीपीएस ने ही तैयार किया था. खबर है कि वीपीएस इस समय रायपुर में हरिभूमि को मजबूत करने का काम देख रहे हैं.





