Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

युवा पत्रकार अभिषेक सिंह के उपन्यास ‘फरेब’ का हुआ विमोचन

ग्रेटर नोएडा।।  प्रख्यात साहित्यकार पद्म भूषण डॉ. गोपालदास नीरज ने ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी में युवा पत्रकार और उभरते साहित्यकार अभिषेक सिंह कश्यप के उपन्यास 'फरेब' का विमोचन किया। उपन्यास की कहानी देश में झूठ फरेब और भ्रष्टाचार कुचक्र का खुलासा है। विमोचन के मौके पर पत्रकारिता जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
ग्रेटर नोएडा।।  प्रख्यात साहित्यकार पद्म भूषण डॉ. गोपालदास नीरज ने ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी में युवा पत्रकार और उभरते साहित्यकार अभिषेक सिंह कश्यप के उपन्यास 'फरेब' का विमोचन किया। उपन्यास की कहानी देश में झूठ फरेब और भ्रष्टाचार कुचक्र का खुलासा है। विमोचन के मौके पर पत्रकारिता जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
देश को भ्रष्टाचार का दीमक दशकों से खोखला कर रहा है। लोग अब इसके इतने आदी हो गए हैं कि समाज में इसे मूक सहमति मिल गई है। आज लालच, झूठ और धोखा व्यक्तिगत व्यवहार हिस्सा बन गया है। दुनिया भर के लिए सामाजिकता की सीख माना जाने वाला भारतीय समाज इसका पर्याय बन गया है। युवा साहित्यकार अभिषेक सिंह कश्यप ने अपने उपन्यास के माध्यम से इन्हीं मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है।उपन्यास विमोचन के मौके पर नीरज जी ने अभिषेक कश्यप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एक युवा की ओर इस तरह के विचारों की अभिव्यक्ति परिवर्तन का परिचायक है। 
उन्होंने कहा कि लेखक की सोच निश्चित रूप से लोगों को सोचने को मजबूर करेगी। नीरज जी ने युवाओं से साहित्य के क्षेत्र में बढ़ने की अपील की साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि साहित्य से हृदय का विकास होता है जो किसी भी स्वस्थ समाज के विकास के लिए अनिवार्य है। इस मौके पर इंडिया टीवी के संपादकीय निर्देशक कमर वहीद नकवी ने भी उपन्यास की सराहना की। उन्होंने कहा कि लेखक जिन चीजों को अपने चारो ओर देखता है उसे लोगों के सामाने विचार के लिए परोसता है। इसका असर भी होता है ऐसी ही कृतियों से दुनिया में तमाम परिवर्तन आए हैं। देशबंधु के राजनीतिक संपादक एसएन सिंह देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। बुराईयां किसी भी देश समाज के लिए थोड़े समय तक पांव जमाए रखती है।
 
लेखनी के माध्यम से ही परिवर्तन की शुरूआत होती है। अभिषेक सिंह का उपन्यास निश्तचित रूप से परिवर्तन का वाहक सिद्ध होगा। इस मौके पर नेशनल दुनिया के मुख्य महाप्रबंधक अरूण सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप मुख्यकार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह, जीएल बजाज कॉलेज के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल, निर्देशक डॉक्टर राजीव अग्रवाल, डॉक्टर मुकुल गुप्ता, ग्रेटर वैली स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम चौबे, डॉ नीरज के निजी सचिव आशीष वार्षणेय , एनआईईटी कॉलेज के डीन डॉ. प्रवीण पचौरी, एनाआईईटी के कुलसचिव आरसी नायक, एचआईएमटी कॉलेज योजना निर्देशक मोहम्मद ऐहतसाम, यूनाईटेड कॉलेज के प्रोफसर पीके भारती, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आलोक सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विक्रम कसाना, सेक्टर बीटा एक के महासचिव हरेंद्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर देशबंधु के पश्चिमी यूपी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद व्यक्त किया। विमोचन मंच का संचालन डॉ शशांक अवस्थी ने किया। 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...