: आज से शुरुआत, पहले एपिसोड में सोनिया गांधी : देश का पहला राजनीति केंद्रित एचडी न्यूज़ चैनल 'न्यूज़ एक्सप्रेस' बड़ी राजनीतिक शख्सियतों पर आधारित कार्यक्रम 'महाबली' आज से शुरू करने जा रहा है. आधे घंटे के इस कार्यक्रम में राजनीति के दिग्गजों के सियासी जीवन के पहलुओं, व्यक्तित्व और कार्यशैली की झलक देखने को मिलेगी.
साप्ताहिक कार्यक्रम 'महाबली' का हर एपीसोड देश की किसी एक राजनीतिक हस्ती पर ही केंद्रित रहेगा. ''महाबली'' की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की जा रही है. सोनिया केंद्रित 'महाबली' के पहले एपीसोड को आज रात आठ बजे 'न्यूज़ एक्सप्रेस' पर देखा जा सकेगा. ''महाबली'' कार्यक्रम हर शनिवार को रात आठ बजे प्रसारित होगा. इस तरह की सीरीज़ भारतीय न्यूज़ चैनलों में पहली बार प्रसारित हो रही है. इसमें तमाम बड़े नेताओं की राजनीति का विवरण होगा. उनकी राजनीतिक खूबियाँ, खामियाँ, राजनीतिक शैली, चुनौतियां आदि को दिलचस्प अंदाज़ में पेश किया जाएगा.
सियासत के बाहुबलियों पर आधारित एक कार्यक्रम 'दबंग' पहले से ही 'न्यूज़ एक्सप्रेस' पर दिखाया जा रहा है. आने वाले दिनों में 'न्यूज़ एक्सप्रेस' इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कई और कार्यक्रम पेश करने की योजना बना रहा है. तो हर रात आठ बजे ''न्यूज एक्सप्रेस" पर देखना न भूलिए, 'महाबली'.

प्रेस रिलीज





