Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जिया न्यूज की हालत खराब, विवेक सत्य मित्रम का इस्तीफा, सैकड़ों स्ट्रिंगर पैसे को मोहताज

जिया न्यूज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत विवेक सत्य मित्रम के बारे में सूचना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि विवेक कम्युनिकेशन और ब्रांडिंग एजेंसी ब्लू बज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नई पारी की शुरुआत करेंगे. वे एक वेब पोर्टल, एक यूथ लिट्रेरी मैग्जीन आदि की शुरुआत करेंगे. अपने एफबी वॉल पर विवेक सत्य मित्रम ने जिया न्यूज को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है. वे लिखते हैं…

जिया न्यूज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत विवेक सत्य मित्रम के बारे में सूचना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि विवेक कम्युनिकेशन और ब्रांडिंग एजेंसी ब्लू बज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नई पारी की शुरुआत करेंगे. वे एक वेब पोर्टल, एक यूथ लिट्रेरी मैग्जीन आदि की शुरुआत करेंगे. अपने एफबी वॉल पर विवेक सत्य मित्रम ने जिया न्यूज को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है. वे लिखते हैं…

''Its my birthday tomorrow, So I thought there should be something New and Special. So, Here it is. Good Bye JIA News!!! going to do lots of things with new year. Joining Blue Buzz Media PVT LTD (Communication and Branding Agency) as Managing Director & CEO. launching a news portal "सवाल देश का.com", Launching a Youth Literary magazine very soon and will elevate my existing youth portal "AdviceAdda.com". I need your wishes, I will definitely miss my Assignment Team….All of you. really, very much.''

बड़े तामझाम के साथ शुरू हुए इस चैनल को लेकर लम्बे चौड़े वायदे किये गए लेकिन कुछ लोगों का कॉकस चैनल को बर्बादी की तरफ ढकेल चुका है. इस चैनल पर सोशल एक्टिविस्ट खुर्शीद अनवर को खुदकुशी की तरफ ढकेलने को लेकर मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को की जा चुकी है. अपने लोगों को लाने के चक्कर में यह कॉकस चैनल से कर्मठ और अच्छे लोगों को प्रताड़ित कर छोड़ने को मजबूर कर रहा है.

उधर, पांच महीने से इस चैनल के स्टिंगरों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई है. पैसे की बात जब स्ट्रिंगर लोग अपने वरिष्ठों से करते हैं तो उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है. इस चैनल के करीब 200 स्टिंगर पैसे पैसे को मोहताज़ है. सस्थान के बड़े लोग पार्टी में शराब पी कर नव वर्ष का स्वागत करने में मशगूल होंगे तो स्टिंगर पेट की भूख को शांत करने के लिए दो जून की रोटी जुटाने में परेशान होगा.

जिया न्यूज से जुड़े एक स्टिंगर द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...