Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

लखनऊ के पत्रकारों की ऐसी बेइज्जती तो मायावती ने भी नहीं की जैसी आज अखिलेश न कर दी

वाकई लगता है कि सपाइयों की विनाश काले विपरीत बुद्धि हो गई है. तभी तो इस पार्टी के नेता, मुखिया जो भी कहते करते हैं, वह सब उनके खिलाफ चला जा रहा है. मुजफ्फरनगर में ठंढ से बच्चों की मौत और उधर सैफई में ठुमके नाच महोत्सव से संबंधित खबर एनडीटीवी पर चलने के बाद सीएम अखिलेश यादव आज प्रेस कांफ्रेंस में एनडीटीवी वालों पर इतना बरसे कि सारे पत्रकार सकते में आ गए.

वाकई लगता है कि सपाइयों की विनाश काले विपरीत बुद्धि हो गई है. तभी तो इस पार्टी के नेता, मुखिया जो भी कहते करते हैं, वह सब उनके खिलाफ चला जा रहा है. मुजफ्फरनगर में ठंढ से बच्चों की मौत और उधर सैफई में ठुमके नाच महोत्सव से संबंधित खबर एनडीटीवी पर चलने के बाद सीएम अखिलेश यादव आज प्रेस कांफ्रेंस में एनडीटीवी वालों पर इतना बरसे कि सारे पत्रकार सकते में आ गए.

अखिलेश से ऐसे व्यवहार की किसी से अपेक्षा नहीं थी. एनडीटीवी के अनंत जनाने जब सवाल पूछने लगे तो अखिलेश यादव ने लगभग चिल्लाते हुए डांटा और बोले-  ''अरे तुम पीछे से आगे कैसे आ गए… तुम हो ही नहीं इस लायक कि तुमसे बात की जाए.. चलो जाओ पीछे.. भागो.. हटो…''

एनडीटीवी के कमाल खान से लेकर रुचि कुमार समेत कई पत्रकार इस प्रेस कांफ्रेंस में बैठे थे लेकिन कोई कुछ नहीं बोल सका. सभी चुप रहे. लखनऊ के पत्रकारों के बारे में पहले से ही कहा जाता है कि ये सब सत्ता पोषित व पालतू पत्रकार होते हैं जो व्यवस्था के आगे सवाल उठाने की हिम्मत नहीं रखते. डांट फटकार सुनने के बाद भी पत्रकारों को बेशर्मी दीखिए कि वे नाश्ता पकौड़ी आदि नहीं छोड़ पाए और अखिलेश के साथ उनका नमक खाने में जुटे रहे. एक महाशय तो यहां तक कह बैठे अखिलेश से कि आपने बिलकुल सही डांटा है, ये लोग इसी लायक हैं. देखें इस प्रकरण से संबंधित वीडियो… क्लिक करें…

https://www.youtube.com/watch?v=FQf6hv7CX0U

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...