Mohammad Anas : उत्तर प्रदेश के नौनिहाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने NDTV के पत्रकारों द्वारा मुज़फ्फरनगर में सपा सरकार की दंगा पीड़ित मुसलमानों की सुध ना लेने पर सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने कहा 'अरे हम तो आपसे बात ही नहीं करेंगे, जाओ,पीछे, हुहूँ … चलिए, पीछे जा कर खड़े होइए, वहां अच्छे लग रहे थे'… इस तरह की भाषा बताती है कि मुख्यमंत्री जी कितने असंवेदनशील और अपरिपक्व हैं. काश, मुसलमान इस बार अपने भाइयों/बहनों /बच्चों के कातिलों के साथ ही साथ इनको भी सबक सिखाएं. (युवा पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट मोहम्मद अनस के फेसबुक वॉल से.)
Yashwant Singh : अखिलेश यादव से ऐसी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी. लखनऊ में एनडीटीवी के पत्रकार अनंत जनाने ने जब सीएम से मुजफ्फरनगर कैंप में ठंढ से मर रहे बच्चों को लेकर एक सवाल पूछा तो अखिलेश भड़क गए… पत्रकार के साथ बेहद घटिया व शर्मनाक सलूक किया… सीएम अखिलेश ने कैसा व क्या जवाब दिया, आप भी इसे देखें और शेयर करें ताकि सपा के युवा नेता का असली रंग-ढंग सबको दिख सके…
https://www.youtube.com/watch?v=FQf6hv7CX0U
इस युवा नेता ने विधानसभा चुनाव से पहले डीपी यादव को पार्टी में ज्वाइन कराए जाने से मना कर दिया क्योंकि इन्हें पसंद नहीं था कि राजनीति में बदमाश आएं… पर अब जब ये सीएम हो गए तो इनकी पार्टी गर्व से माफिया अतीक अहमद को लोकसभा का टिकट दे रही है.. और, ये युवा नेता आजकल मीडिया से ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे पत्रकार इनके घर के नौकर-चाकर हों… देखिए वीडियो और शेयर भी करिए ताकि इन रंगे सियारों का असली रंग सबको दिख सके… (भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.)
Kumar Sauvir : मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लुलुहा दिया, कहा: अरे निकल भाग यहां से…. और प्रेस-कांफ्रेंस में सीएम की इस घुड़की होते ही वहां मौजूद सारे आला-साला पत्रकारों ने अपनी-अपनी पूंछें अपने-अपने पेट में घुसेड़ लिया। अरे है कोई, जो कल मुख्यमंत्री आवास पर अखिलेश यादव की प्रेस-कांफ्रेंस की वारदातों को आल्हा-ऊदल की तर्ज पर काव्य-तर्जुमा कर सके? (लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर के फेसबुक वॉल से.)
संबंधित खबरें…
लखनऊ के पत्रकारों की ऐसी बेइज्जती तो मायावती ने भी नहीं की जैसी आज अखिलेश न कर दी
xxx
सीएम अखिलेश के बर्ताव पर एनडीटीवी के अनंत जनाने ने लिखकर दिया जवाब
xxx
सौम्य व्यवहार के लिए विख्यात यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश ने पत्रकार के साथ अलग ही रंग दिखाया (देखें वीडियो)
xxx
राहत शिविरों पर पत्रकार के सवाल पूछते ही क्यों आग बबूला हो गए सीएम 'सर'?





