सीवीबी न्यूज से खबर है कि मनीष कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर थे. मनीष ने अपनी नई पारी जल्द लांच होने जा रहे 4रीयल न्यूज से शुरू की है. इन्हें यहां प्रोड्यूसर कम कॉपी एडिटर बनाया गया है. मनीष ने अपने करियर की शुरुआत सिटी न्यूज चैनल इलाहाबाद के साथ की थी. इसके बाद सुदर्शन न्यूज, हमार टीवी, ए2जेड होते हुए सीवीबी न्यूज पहुंचे थे. मनीष की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.
4रीयल न्यूज से ही खबर है कि प्रियेश मेहरा ने कैमरामैन के रूप में ज्वाइन किया है. वे इसके पहले जीएनएन न्यूज के साथ जुड़े हुए थे. प्रियेश मुंबई में भी कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






