बिहार के कटिहार में पत्रकारों द्वारा एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया. बीते 31 दिसंबर को कटिहार के पत्रकारों ने एक बंद पड़े होटल में दो प्रेमी युगल के होने की सूचना के बाद होटल के ताले को तोड़ डाला और दोनों प्रेमी युगल की पिटाई कर दी. लडके और लड़की का पर्स और मोबाईल भी छीन लिया जिसे अब तक वापस नहीं किया गया है.
बताते हैं कि पत्रकारों ने युवतियों के साथ छेड़खानी भी की. वहां मौजूद कुछ पत्रकारों ने मानवता का परिचय दिया और दोनों प्रेमी युगल को पत्रकारों के चंगुल से छुड़ाया. बताया जाता है कि अगर साथ में कुछ शरीफ किस्म के पत्रकार न होते तो ये अपराधी मानसिकता वाले पत्रकार खुद बलात्कारी बन गए होती. बताया जाता है कि इन अपराधी मानसिकता वाले पत्रकारों ने खबर चला देने की धौंस दिखा कर प्रेमी युगल से पैसे भी ऐंठे. बताया जाता है कि शिकायत किए जाने के बाद एक चैनल के स्ट्रिंगर को बाहर का रास्ता उसके प्रबंधन ने दिखा दिया है.
कटिहार से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





