लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता सेनानी इशरत अली सिद्दीकी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित इशरत अली सिद्दीकी 95 साल के थे और अंतिम दिनों तक वे पठन पाठन और लेखन में सक्रिय रहे।
समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव व सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव व सचिव सिद्धार्थ कलहंस के मुताबिक श्री सिद्दीकी के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कल दिनांक 3 जनवरी को शाम 4.30 बजे एनेक्सी मीडिया सेंटर में शोक सभा होगी।






