उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी 5 जनवरी को पत्रकारों को सम्मानित करेंगे। प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 5 जनवरी को प्रातः 10 बजे से लखनऊ केसरबाग स्थित गांधी भवन में अधिवेशन समारोह का आयोजन किया है। इस मौके पर एसोसिएशन की बेवसाइट का भी शुभारम्भ होगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाह ने इस शुभ अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है।
प्रेषक
आनंदभान शाक्य
जिलाध्यक्ष
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन





