नई दिल्ली : मीडिया में लिंग संवेदनशीलता के प्रति अपने योगदान के लिए दैनिक भास्कर डीबी स्टार इंदौर के प्रिसिंपल करस्पोंडेंट रफी मोहम्मद शेख को यूनाइटेड नेश्नस पापुलेशन फंड 'लाड़ली मीडिया अवार्ड' 2012-2013 प्रदान किया गया है.
शेख को बेस्ट इनवेस्टिगेटिव कैटेगरी में नॉर्दन रीजन के 10 प्रदेशों के विभिन्न प्रविष्ठियों में सर्वश्रेष्ठ रहने पर यह अवार्ड दिया गया है. इसमें 653 प्रविष्ठियां आई थी. उन्हें ये पुरस्कार दूसरी बार मिला है पूर्व में 2010-2011 में उनकी स्टोरी को सर्वश्रेष्ठ ह्यूमन स्टोरी कैटेगरी का अवार्ड मिला था.
लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में योजना आयोग की सचिव सिंधुश्री खुल्लर युनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव फ्रेडिका मैजर, लोकसभा टीवी के सीईओ राजीव मिश्रा और सेंट्रल फॉर सोशल रिसर्च की डायरेक्टर रंजना कुमारी व पॉपुलेशन फसर्ट की डायरेक्टर डॉ.एएल शारदा ने यह पुरस्कार प्रदान किया.
प्रिंट कैटेगरी में हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी व उर्दू व अंग्रेजी भाषा, टीवी व वेब कैटेगरी में हिंदी- अंग्रेजी, रेडियो कैटेगरी हिंदी-उर्दू श्रेणियों में विभिन्न पुरस्कार दिए गए. लाडली मीडिया अवार्ड समिति द्वारा गत वर्ष प्रकाशित समाचार, फीचर ब्लॉग के आधार पर इन पुरस्कारों के लिए नॉर्दन रीजन से चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई.
इन प्रविष्ठियों में से अवार्ड ज्यूरी ने इन पुरस्कारों की घोषणा की. रफी मोहम्मद शेख की स्टोरी 'अंधविश्वास का थर्ड डिग्री टॉर्चर' को प्रिंट हिंदी में सर्वश्रेष्ठ इनवेस्टिगेटिव स्टोरी माना गया. अब रफी इन कैटेगरीज में नेशनल अवार्ड के लिए नामांकित किए हैं. रफी मोहम्मद शेख को पूर्व में चार बार गोपीकृष्ण गुप्ता अवार्ड सहित राजेंद्र माथुर रिपोर्टिंग व संपादन अवार्ड मिल चुका है. उन्हें विकास संवाद द्वारा प्रदेशस्तरीय फैलोशिप भी मिल चुकी है.