Yashwant Singh : यकीन नहीं हो रहा है कि इतना जल्द गुब्बारा फूट जाएगा… सच में फ्रॉड निकला अरविंद केजरीवाल… जैसे उसने चुनाव लड़ने लड़ाने को कनॉट प्लेस पर एक बंगला ले लिया था, तो क्या उसी तरह अपने शुभचिंतकों, डोनेटरों, समर्थकों, चंदा जनित किरायों से कोई फ्लैट या बंगला या डुप्लेक्स या मकान हासिल नहीं कर सकता था .. आखिर क्यों सरकारी बंगला ही चाहिए.. अगर चाहिए था तो वादा क्यों किया था चुनाव में कि सरकारी बंगला नहीं लेंगे और न लेने देंगे…
और अगर इसी की देखादेखी इसके विधायक भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में बंगला लेने या बनवाने या कब्जियाने या मांगने या एलाट कराने लगें तो वो क्यों अपराधी या नियमों का उल्लंघन करते माने जाएंगे?
…अब मैं मान गया.. ये सारे वहीं जाकर गिरेंगे जहां आज कांग्रेस और भाजपा है… मैं निंदा करता हूं और शेम शेम कहता हूं… अगर तनिक भी आम आदमी और अपने वादों की चिंता है तो केजरीवाल का खुद को सरकारी बंगले में रखने का फैसला रद्द करना चाहिए और इस हरकत के लिए आम आदमी से माफी मांग लेना चाहिए… गल्तियां सभी करते हैं पर नेता वो ही होता है जो गल्ती करने के बाद उसे कुबूल नहीं करता.. तो क्या अब मान लिया जाए कि केजरीवाल नेता बन गया, आम आदमी नहीं रहा….
ये है आम आदमी पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों से भरवाए गए शपथपत्र का एक पेज… जो लांल रंग में रेखांकित है, उसे देखिए.. साफ जाहिर है कि खुद केजरीवाल ने इसका उल्लंघन किया है और उल्लंघन करने वाले अपने दल के लोगों का बचाव करने में जुटे हैं… इन्हें अभी नहीं रोकेंगे तो ये कल को क्या क्या करेंगे, कोई नहीं जानता है… शेम शेम केजरीवाल….

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
ये भी पढ़ें…
झूठ भी बोलता है अरविंद केजरीवाल
xxx
अब कोई हमसे 'आम आदमी पार्टी' के पक्ष में कोई तर्क न करे क्योंकि…
xxx
राजनीति से वीआईपी संस्कृति खत्म करने पर जोर देने वाले अरविंद केजरीवाल का नया पता जान लीजिए
xxx
मनमोहन सिंह और अरविंद केजरीवाल में से ज्यादा बड़ा ढोंगी और धोखेबाज कौन है…
xxx
'आम आदमी' जैसा नहीं है केजरीवाल का नया घर
xxx
कल को ये केजरीवाल कहेगा कि उन लोगों ने सौ करोड़ खाया है, हम लोग तो पचास करोड़ में ही मान गए!
xxx
आम आदमी पार्टी के नेताओं के सत्ता सुख के लिए धीरे-धीरे पसरते हाथ
xxx
वाह…'आप' तो सबके 'बाप' निकले… आखिर आ ही गए औकात पर…
xxx
आदरणीय केजरीवाल साहब, हमें आदत है बड़े लोगों को बड़े घरों में देखने की
xxx
कांग्रेस ने केजरीवाल की सरकार बनवाकर इसी परिपाटी का पालन किया और नतीजा सामने है
xxx
केजरीवाल के दिखाने और खाने के अलग-अलग दांत सामने आ गए






