Sanjay Tiwari : कल अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में वीआईपी कल्चर को खत्म करने की बात कही. वे इसे खत्म कर भी रहे हैं. लेकिन जब वो जाम में फंसने वाली बात बोल रहे थे तब मुझे शीला दीक्षित याद आ रही थीं. मैंने कई दफा उनको आईटीओ की रेड लाइट पर जाम में फंसे हुए पाया है.
अभी दो तीन महीना पहले ही एक बार तो मेरा स्कूटर उनकी एसयूवी ग्रैंड विटारा के बिल्कुल बगल में खड़ा रहा चार पांच मिनट. आईटीओ की लाल बत्ती पर जैसे हम अपना राम रथ लिए खड़े थे वैसे ही वे भी एस्कार्ट सहित अपनी ग्रैंड विटारा लिए पड़ी थीं.
अरविन्द भाई को शायद पता नहीं है कि दिल्ली में प्रेसिडेन्ट और पीएम के अलावा किसी के लिए रूट नहीं लगता. यहां सीएम से लेकर कैबिनेट मिनिस्टर तक सभी गाड़ियों में लाल बत्ती लगाने वाले सड़क पर लगी लाल बत्ती का सम्मान करते हैं.
विस्फोट डाट काम के एडिटर संजय तिवारी के फेसबुक वॉल से.
इसे भी पढ़ें…..
सच में फ्रॉड निकला अरविंद केजरीवाल…





