Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

मनमोहन सिंह और अरविंद केजरीवाल में से ज्यादा बड़ा ढोंगी और धोखेबाज कौन है…

Manish Kumar : मनमोहन सिंह और अरविंद केजरीवाल में से ज्यादा बड़ा ढोंगी और धोखेबाज कौन है… आज मनमोहन सिंह का मुंह खुला, तो ऐसे ऐसे कुतर्क दिए कि दिमाग हिल गया.. वैसे इतिहास में उन्होंने अपनी जगह बना ली है.. इनका नाम सबसे काले अक्षरों में लिखा जाएगा.. क्योंकि यह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो झूठ बोलकर संसद में आए हैं.. ये ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनकी कोई सुनता ही नहीं है..

Manish Kumar : मनमोहन सिंह और अरविंद केजरीवाल में से ज्यादा बड़ा ढोंगी और धोखेबाज कौन है… आज मनमोहन सिंह का मुंह खुला, तो ऐसे ऐसे कुतर्क दिए कि दिमाग हिल गया.. वैसे इतिहास में उन्होंने अपनी जगह बना ली है.. इनका नाम सबसे काले अक्षरों में लिखा जाएगा.. क्योंकि यह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो झूठ बोलकर संसद में आए हैं.. ये ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनकी कोई सुनता ही नहीं है..

ऐसे प्रधानमंत्री जिसने आज तक कोई चुनाव ही नहीं जीता.. ऐसे प्रधानमंत्री जिसने दुनिया की सबसे भ्रष्ट सरकार चलाई.. सत्तालोलुप आदरणीय मनमोहन सिंह आप भारत के सबसे विनाशकारी प्रधानमंत्री हैं जिनकी नीतियों के वजह से देश में हर दिन 46 किसान आत्म हत्या करते हैं.. फिर भी आप प्रधानमंत्री बने हुए हैं तो इसका मतलब यही है कि भारत की जनता ने जरूर भूतकाल में कोई पाप किया होगा.. जिसकी वजह से ऐसी सरकार को भुगतना पड़ रहा है..

लेकिन केजरीवाल तो कहते हैं कि वो भगवान की करिश्मे की वजह से चुनाव जीते हैं.. लेकिन लेकिन इनकी सरकार और इनकी पार्टी के नेता ने तो चार दिन में ही अपनी रंगत दिखाने लगे हैं.. कांग्रेस की केंद्र सरकार ने पहले घऱ देने से मना कर दिया था लेकिन पता नहीं दो दिन में क्या हुआ कि उसी कांग्रेस सरकार ने शानदान भगवान दास रोड पर अलीशान 10 कमरे वाला घर दे दिया.. जिसमें लॉन भी है.. लेकिन ये तो ठीक है नाटक नौटंकी क्या करना .. चीफ मिनिस्टर को घर तो लेना ही चाहिए..

लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब कल तक ओटो से विधानसभा आने की नौटंकी करने वाले आम आदमी पार्टी के मंत्री कलाकार आज के बाद से आम आदमी नहीं रहे.. अब ये 16 लाख की इनोवा कार से आएंगे.. इन गाड़ियों को आम आदमी के पैसे से लिया गया है.. जब मीडिया ने पूछा तो आप के एक मंत्री ने कहा कि हम सरकारी गाड़ी लेंगे .. डंके की चोट पर लेगें क्योंकि हम चोरी नहीं कर रहे हैं… मंत्री साहिबा सही फरमा रही हैं क्योंकि अब तो सिर्फ चोरी करना ही बाकी रह गया है..

राजनीति सचमुच कीचड़ है.. जो इसमें जाता है गंदा हो जाता है.. ढ़ोंगी और धोखेबाज नेताओं के लिए देश की भोली भाली जनता को ठगना कितना आसान है.. अफसोस.. आंख रहते हुए भी हम अंधे है..

पत्रकार मनीष कुमार के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...