एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में काम कर रहे वरुण कुमार ने अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है. अमर उजाला की हिंदी वेबसाइट में उनको सीनियर सब एडिटर / सीनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एबीपी न्यूज़ में वे बतौर जूनियर कंटेंट एक्ज़ीक्यूटिव काम कर रहे थे. वे जुलाई 2010 से स्टार न्यूज़ (एबीपी न्यूज़) के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने बतौर ट्रेनी स्टार न्यूज़ ज्वाइन किया था.
वरुण, 2010 में शुरू हुई स्टार न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट की लांचिंग टीम के सदस्य रहे. इसके बाद 2012 में जब स्टार न्यूज़ का नाम बदल कर एबीपी न्यूज़ कर दिया गया तब वेबसाइट को भी नए नाम के साथ लांच किया गया. एबीपी न्यूज़ की तमाम माइक्रो साइट्स में भी वरुण ने अपनी भूमिका निभाई. इससे पहले वरुण न्यूज़-24 में बुलंदशहर जिले के स्ट्रिंगर थे. 2007 से 2010 तक वे न्यूज़-24 से जुड़े रहे और कई बड़ी खबरों पर काम किया. न्यूज़-24 से पहले वे कुछ वक्त एस-1 और राष्ट्रीय सहारा से भी जुड़े रहे थे.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.





