श्री न्यूज के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. जहां एक तरफ चैनल में काम कर रहे लोगों को सैलरी समय से नहीं मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस चैनल के देहरादून ब्यूरो के ऑफिस का किराया ६ महीने से नहीं दिया गया है.
ऑफिस में लगी गाड़ियां ४ महीने पहले हटा ली गयी थी, लेकिन अभी तक ट्रैवल वाले का हिसाब नहीं किया गया है. सैलरी भी २ महीने में एक बार आती है वो भी काफी फोन करने के बाद. उत्तराखंड के रिपोर्टरों का लगभग १० महीनों से भुगतान नहीं हुआ. सब परेशान हैं लेकिन मेनेजमेंट को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.
देहरादून के रिपोर्टर खुद ही ऑफिस का खर्चा उठा रहें हैं. इस कारण कई लोग चैनल्स से विदाई ले चुके हैं, बांकी जो बचे हैं वो परेशान हैं और नई नौकरी की तलाश मे हैं. लगभग ६ महीने पहले ब्यूरो चीफ रमन ममगाईं के बाद अब कैमरामैन तारा जोशी ने भी इस्तीफा दे दिया है. मैनेजमेंट द्वारा उत्तराखंड के रिपोर्टरों पर विज्ञापन का दवाब डाला जा रहा है. रिपोर्टरों का कहना है कि जब चैनल देहरादून के अलावा कहीं दिखता ही नहीं तो विज्ञापन कौन देगा.
देहरादून से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






