चौथी दुनिया वीकली अखबार से एक बड़ी खबर आ रही है. पता चला है कि यहां भी एक 'तहलका' हो गया है. मामले को दबाने के लिए कई महिला मीडियाकर्मियों को एक साथ नौकरी से निकाल दिया गया है. यहां कार्यरत कई महिला मीडियाकर्मियों ने भड़ास4मीडिया को फोन कर बताया कि चौथी दुनिया के एडिटर इन चीफ संतोष भारतीय महिला स्टाफ से बहुत बुरा बर्ताव करते हैं. वह बात बात पर गाली गलौज करते हैं और तरह तरह से प्रताड़ित करते हैं.
महिला मीडियाकर्मियों के काम में कमी निकाल कर उन्हें मजबूर किया जाता है. पिछले दिनों संतोष भारतीय के प्रताड़ित किए जाने वाले रवैये से नाराज होकर एक महिला मीडियाकर्मी ने उन्हें ठीक से सुना दिया तो उसका तबादला बिहार कर दिया गया. उसके पहले उस महिला मीडियाकर्मी के पति को भी किसी बहाने से नौकरी से निकाल दिया गया था. यह महिला मीडियाकर्मी काफी नाराज है और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत पुलिस में करने पर विचार कर रही है. हालांकि इस महिला मीडियाकर्मी पर कई तरह के दबाव भी डाले जा रहे हैं ताकि वह अपना मुंह बंद रखे.
बताया जाता है कि चौथी दुनिया में युवा महिला पत्रकारों को रखने और निकालने का एक रहस्यमय सिस्टम है. जो महिला मीडियाकर्मी यहां के वरिष्ठों को 'सूट' नहीं करतीं उन्हें प्रताड़ित करके निकाल दिया जाता है. कई युवा पुरुष पत्रकारों को भी प्रताड़ित करके लगातार निकाला जाता है. अन्ना हजारे के आंदोलन को बढ़ाने का दावा करने वाले संतोष भारतीय के खुद के अपने घर में क्या चल रहा है, शायद यह किसी को नहीं पता, लेकिन भड़ास ने अब संतोष भारतीय के खुद के घर की हकीकत को सामने लाने की तैयारी की है. इंतजार करिए कुछ दिनों तक.
चौथी दुनिया में अगर आपने भी काम किया और वहां के शोषण-उत्पीड़न से परिचित हैं तो पूरी अंदरुनी कहानी लिख भेजिए, आप अगर चाहेंगे/चाहेंगी तो आपका नाम पहचान सब गोपनीय रखा जाएगा. आप मेल [email protected] पर भेजें.






