दैनिक जागरण, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर संजय श्रीवास्तव की बहाली हुई है. वे न्यूज एडिटर के रूप में आए हैं. उनकी रिपोर्टिंग राजीव सचान को होगी. संजय पहले भी जागरण में काम कर चुके हैं. बीबीसी में कंसल्टेंट रह चुके संजय हिन्दुस्तान, अमर उजाला, आजतक, सहारा, इंडिया टीवी में भी काम कर चुके हैं.
दिनेश चंद के जागरण सेंट्रल डेस्क से रिटायर हो जाने के बाद संजय को उनकी जगह नियुक्त किया गया है. हालांकि चर्चा यह भी है कि जागरण प्रबंधन दिनेश को एक्सटेंशन देने पर विचार कर रहा है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






