श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में स्थित एक होटल में बने राष्ट्रीय मीडिया के तीन कार्यालयों से कथित तौर पर चोरी की घटना हुयी है। पुलिस ने बताया कि रात में श्रीनगर शहर में स्थित होटल पाम्पोश में स्थित सीएनएन-आईबीएन, आईबीएन7 और टाइम्स नाउ के ब्यूरो कार्यालयों में चोर घुस गये।
उन्होंने बताया कि उन्होंने कार्यालयों में तोड़फोड़ की और कमरों से तीन मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गये। ये कार्यालय होटल की तीसरे मंजिल पर स्थित है। उन्होंने बताया कि चोरों ने किसी सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया।





