Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

भास्‍कर के पत्रकार रूपेश जैन का निधन

: लोधी रोड श्‍मशान पर अंतिम संस्‍कार आज : नई दिल्‍ली : कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से करीब डेढ़ दशक तक बड़े जीवट के साथ संघर्ष करने के बाद पत्रकार रूपेश जैन का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने अपराह्न 4.20 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र मात्र 42 वर्ष थी। जैन की इच्छा अनुसार मरणोपरांत उनकी आंखें दान कर दी गईं।

: लोधी रोड श्‍मशान पर अंतिम संस्‍कार आज : नई दिल्‍ली : कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से करीब डेढ़ दशक तक बड़े जीवट के साथ संघर्ष करने के बाद पत्रकार रूपेश जैन का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने अपराह्न 4.20 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र मात्र 42 वर्ष थी। जैन की इच्छा अनुसार मरणोपरांत उनकी आंखें दान कर दी गईं।

उन्होंने दैनिक भास्कर चंडीगढ़ व दिल्ली में डिप्टी न्यूज एडिटर रहते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। बीमारी के बावजूद वह कई वर्षों तक नियमित रूप से कार्यालय आते रहे। वह दिल्ली में अकेले ही रहते थे। कुछ वर्षों से एम्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। दैनिक भास्कर के चंडीगढ़ संस्करण को लांच कराने में उनकी अहम भूमिका रही। रूपेश जैन मूलत: ग्वालियर स्थित लक्ष्मीगंज के निवासी थे। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी ग्वालियर में हुई।

रूपेश जैन ने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल से की। इसके बाद पंजाब, हरियाणा व दिल्ली उनका कार्यक्षेत्र रहा। दैनिक भास्कर के अलावा अन्य पत्र-पत्रिकाओं में भी रूपेश जैन ने सेवाएं दीं। 15 सितंबर 1969 को जन्मे रूपेश जैन अविवाहित थे। वह अपने पीछे परिवार में पिता विजयमल, माता शांति देवी व तीन विवाहित बहनों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 12 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में होगा। भास्कर परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...