अमर उजाला, नोएडा से खबर है कि डिजिटल बिजनेस हेड के रूप में अनिल कुमार ने ज्वाइन किया है. अनिल इसके पहले आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन कंटेंट और बिजनेस देखेंगे. आईसीआईसीआई से पहले वे एलजी और हिंदुस्तान टाइम्स को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अमर उजाला, बनारस से खबर है कि रमेश श्रीवास्तव ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर स्ट्रिंगर थे. खबर है कि वे अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स से शुरू करने जा रहे हैं. रमेश काफी समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. संभावना है कि कुछ और लोग अमर उजाला से इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स से जुड़ सकते हैं.
दैनिक भास्कर, लुधियाना से खबर है कि रिपोर्टर टी सिंह, आशुतोष गौतम, राजेश भट्ट एवं दीपक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. चारो लोगों ने अपनी नई पारी जल्द लांच होने जा रहे अखबार नया सबेरा से करने जा रहे हैं. दैनिक भास्कर, जालंधर से खबर है कि रिपोर्टर नीरज मेंदा ने भी इस्तीफा देकर नया सवेरा ज्वाइन कर लिया है. उल्लेखनीय है कि नया सवेरा अखबार के संपादक चेतन शारदा हैं, जो दैनिक भास्कर में भी संपादकीय का दायित्व निभा चुके हैं.





