न्यूज एक्सप्रेस चैनल के नोएडा मुख्यालय में एसाइनमेंट हेड के पद पर कार्यरत ऋषि दत्त तिवारी के पिता श्री अशोक कुमार तिवारी का पिछले दिनों लखनऊ में निधन हो गया. उनकी उम्र 68 वर्ष की थी. वे यूपी स्टेट एग्रो में कार्यरत रहे. आठ वर्षों पहले वे रिटायर हुए.
अपने पीछे वे चार बेटे बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. आज लखनऊ में तेरहवीं हैं. ऋषि दत्त तिवारी के परिचितों, शुभचिंतकों और जानने वालों ने पिता के निधन पर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की है.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






