Anand Pradhan : आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर हमला और उससे कुछ महीने पहले प्रशांत भूषण पर उनके दफ्तर में हमला अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है. इन हमलों और इनका किसी भी अगर-मगर से बचाव करने या उसे ठीक ठहरानेवाले जनतंत्र के दुश्मन और फासीवाद के समर्थक है.
ये वही फासीवादी भगवा गुंडे हैं जो कभी राष्ट्रवाद और देशभक्ति की आड़ लेकर हिंदू कट्टरपंथियों की राजनीति को एक्सपोज करनेवाले बुद्धिजीवियों-पत्रकारों-लेखकों पर हमले करते हैं और कभी हिंदू संस्कृति की रक्षा के नामपर वैलेंटाइन डे पर प्रेमी और मित्र युवक-युवतियों को निशाना बनाते हैं और कभी मृत गाय का बहाना बनाकर दलितों की हत्याएं करते हैं और कभी ‘लव जिहाद’ का हौव्वा खड़ा करके दंगे और कत्लेआम करवाते हैं और कभी धर्मान्तरण रोकने का बहाना बनाकर चर्च जलाते और निर्दोष लोगों की हत्याएं करते हैं…. यह सूची लंबी है… ये भारत के हिंदू तालिबान हैं और किसी भ्रम में मत रहिये, ये देश को अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं…
Sanjay Sharma : शर्मनाक ..भगवा झंडे लिए श्री राम सेना के लोगो ने वही काम किया जिसके लिए नैतिकता बाली पार्टी उन्हें उकसा रही थी ..किसी के वयान से आपत्ति है तो उसका मौखिक और लिखित विरोध कीजिए .आप पार्टी के दफ्तर पर हमला करके क्या सिद्ध करना चाह रहे है …?क्या आप लोगो की जिंदगी में सिर्फ हिंसा ही है?
Payal Chakravarty : शुरू हो गई बीजेपी की गुंडागर्दी…हिंदुत्व की आड़ में झगड़ा फसाद करना इनकी पुरानी आदत है….जिंदगी भर राम मंदिर का मुद्दा पकड़कर ही बैठे रहेंगे…अब सीएम के घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं….भाई कोई इनसे पूछे….कि इनके हिंदू धर्म नें बस यही सिखाया है इन्हें….जबरदस्ती करके बातें मनवाना ? वहां एक भाईसाहब नें मेरा खून पी रखा है…जब भी इनबॉक्स खोलती हूं बीजेपी की तरफदारी से भरा एक मैसेज होता है…भाई न जान न पहचान मैं तेरा मेहमान…..
Nadim S. Akhter : 'आप' के मुख्यालय पर हमला.. लीजिए, भगवा ब्रिगेड अपने असली रंग में. आम आदमी पार्टी के कौशाम्बी स्थित मुख्यालय पर हमला कर दिया. 40-50 लोग गाड़ियों पर सवार होकर आए थे. बजरंग दल से लेकर ना जाने कौन-कौन से दल. अब इन्हें कौन समझाए कि ऐसी घटनाओं के बाद जनता इनसे और इनके राजनीतिक संगठन से दूर ही छिटकेगी. अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं ये लोग. ठीक उसी तरह, जैसे मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के मामले में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की सरकार -आ बैल मुझे मार- वाली रणनीति पर चल रही है और आजम खां सीन से गायब हैं.
Surendra Grover : केजरीवाल के घर पर हमला करने वाले राष्ट्रवादी मुझे तो राष्ट्र भंजक अधिक लगते हैं..
Ujjwal Bhattacharya : मेरी राय में कौशांबी में आप पार्टी मुख्यालय पर हमला कोई विच्छिन्न घटना नहीं, बल्कि एक शुरुआत है. सिर्फ़ हिंदू रक्षा संगठनों की ओर से ही नहीं, खाप पंचायत वाले भी हमले करेंगे. बात कुछ अजीब है ना? 'आप' पार्टी ने सांप्रदायिकता विरोध को अपना कार्यक्रम नहीं बनाया है, यहां तक कि वह 'खाप' पंचायत के साथ विमर्श की बात कर रही है. लेकिन…
Suresh Swapnil : AAP के दफ़्तर पर हमला यानी मोदी को 10 और सीटों का घाटा ! आज सुबह 11 बजे कौशांबी, ग़ाज़ियाबाद स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर ख़ाकी नेकर वाले संघी हुड़दंगियों के ताज़ा समूह 'हिंदू रक्षा दल' ने हमला कर दिया ! इस हमले की निन्दा सबसे पहले राम माधव ने की, इसलिए कि कह सकें कि 'हिंदू रक्षा दल' से 'संघ' का कोई सम्बंध नहीं है ! अब बताइए, 'संघ' के इस बयान पर क्या आपको अभी भी हंसी आती है ? हम तो भाई, सुन-सुन कर बोर हो चुके ! पहले तो हर 'हमले' के लिए एक नया संगठन बनाना, फिर सफ़ाई देते फिरना कि 'हमारा' कोई सम्बंध नहीं है ! इतना भय लगता है अपना नाम आने से तो यह टुच्चई, लुच्चई, लफंगई बंद क्यों नहीं कर देते ? यक़ीन मानिए, ऐसी हर हरकत से एक से दस सीटों का घाटा उठाना पड़ सकता है भाजपा को ! आपको क्या लगता है?
फेसबुक से.





