Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

सार्वजनिक मंचों से मीडिया को धमका रहे सपा के माननीय पहले खुद को सुधारें : भाजपा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपाई अराजकता के चरमोत्कर्ष पर है। सार्वजनिक मंचों से मीडिया को धमकाने पर उतरे सपा के माननीय अपनी कारस्तानियां ठीक करे तो ज्यादा बेहतर होगा। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मीडिया को दी जा रही धमकियां सपाईयों के बढ़े हौसलों का परिणाम है।

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपाई अराजकता के चरमोत्कर्ष पर है। सार्वजनिक मंचों से मीडिया को धमकाने पर उतरे सपा के माननीय अपनी कारस्तानियां ठीक करे तो ज्यादा बेहतर होगा। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मीडिया को दी जा रही धमकियां सपाईयों के बढ़े हौसलों का परिणाम है।

पार्टी मुख्यालयों पर मंगलवार को पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आज फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज में समाजवादी पार्टी की संकल्प रैली के दौरान सपाई मीडिया पर घुडकी-धमकी पर उतर आये। घटना का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि आगरा के वाह इलाके से अगवा किशोरी और उसके परिजन लगातार कह रहे है कि अगवा किशोरी की बरामदगी सिरसागंज के सपा विधायक के शिकोहाबाद आवास से हुई।

सत्ता के उच्च संरक्षण के कारण लाचार पुलिस ने दबाव डाला। बयान बदलने को मजबूर किया। अब पीड़िता के परिजन न्याय पाने के लिए कोर्ट में अपील कर एक बार फिर पीडि़ता का बयान दर्ज किए जाने की मांग कर रहे है। पीड़िता का आरोप है कि उसे अगवा कर सिरसागंज के विधायक के घर पर बंधक बना कर रखा गया और दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि जब पीड़िता और उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं तो मीडिया छाप रहा है। एक तो पहले लड़की की बरामदगी के बाद उसे चार दिन तक महिला थाने में बैठाये रखा गया। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंसाफ की गुहार के लिए लाठियां खाई तो पुलिस ने बयान करा घरवालों के सुपुर्द कर दिया। अब जब मीडिया में किशोरी ने पूरा मामला बताते हुए पुलिस की भूमिका और विधायक पर सवाल खड़े किये तो बौखलाहट में मीडिया पर ही बरस पड़े नेता जी।

श्री पाठक ने कहा जिस मंच से विधायक मीडिया को धमका रहे थे उसी मंच पर बैठे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने अभी पिछले दिनों सैफई में प्रदेश में हो रही सपाई गुण्डई रोकने की वकालत करते हुए कहा था कि बिना इसे रोके प्रदेश में किसी उपलब्धि का कोई मतलब नही है। फिर आज फिरोजाबाद में हो रही रैली में मुकदमा दर्ज कराने तक की चेतावनी क्यों? लगातार हो रही सपाई अराजकता से आजिज अब सपा के बड़े नेता अपने लाख दावे के बावजूद इसे रोक पाने में असफल हो रहे है। कथनी और करनी मे अंतर के कारण उनकी बातो का कोई असर नही पड़ रहा है। मीडिया को निशाने पर ले अब घुड़की-धमकी पर उतर आये हैं।

प्रेस विज्ञप्ति


मूल खबर :

मीडिया को धमका रहा है रामगोपाल और बेचारे मीडिया वाले चुप्पी साधे हैं

xxx

यूपी में जंगलराज : सपा विधायक के घर से मिली अपहृत किशोरी

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...