Arvind K Singh : सैफई का समाजवाद… सैफई गांव अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है..मुलायम सिंह जी का गांव है..1990 के बाद से यहां समाजवाद का रंग चढ़ा है…जब मायावती आती हैं तो यहां की इमारतें बेरौनक होती है और बादलपुर चमकने लगता है..गांव है तो सात हजार की आबादी का लेकिन यहां इतनी रकम खर्च की गयी है कि उससे कमसे कम तीन हजार गांव आबाद हो जाते…
इसी बार अखिलेश यादव गांव को 334 करोड़ की सौगात दे चुके हैं…सैफई महोत्सव होता है तो उसे देख कर ही इटावा वाले धन्य हो जाते हैं…आज कल भी धन्य हैं…धन्य है सैफई का समाजवाद…हालांकि मैं भी वहां कई बार जा चुका हूं…एक बार मुलायम सिंह जी के साथ…तब वे रक्षा मंत्री थे…लेकिन अब तो यहां की और उन्नति हो गयी है… काश ऐसी किस्मत यूपी के और गांवों की भी होती.
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.





