Tara Shanker : हर साल दर्ज़नों दोस्त देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा में चुने जाते हैं! कहने को तो समाज सेवा के लिए इस सेवा में जाना चाहते हैं लेकिन सिलेक्शन के छः महीने के अन्दर ही पता चलता है कि पचास लाख से लेकर दो-तीन करोड़ रुपये दहेज लेकर पूरे ताम झाम के साथ शादी की! शादी भी अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ!
न तो जातिवाद गया मन से, न लालच और न ही मर्दवाद! अब ऐसे होनहारों से समाज का कैसा भला होगा, आप खुद ही अंदाज़ा लगा लो! जो व्यक्तिगत तौर पे अच्छा नहीं वो क्या ख़ाक समाजहित करेगा!
नोट: सब नहीं लेकिन अधिकांश की बात कर रहा हूँ! दोस्तों आपसे बहुत उम्मीदें होती हैं, आप सक्षम भी होते हो बेहतर काम करने में! कुछ साथियों ने निराश नहीं किया है!
जेएनयू में अध्ययनरत तारा शंकर के फेसबुक वॉल से.





