आर्थिक पत्रकार सौरव मजुमदार ने नेटवर्क18 ग्रुप ज्वाइन किया है. उन्हें इस ग्रुप की पत्रिका इंटरप्रेन्योर का एडिटर इन चीफ बनाया गया है. मजुमदार इस पत्रिका के साथ फर्स्टपोस्ट डॉट काम से भी जुड़े रहेंगे. इंटरप्रेन्योर देश की पहली ऐसी पत्रिका है, जो उद्यमी और उनके बिजनेस के बारे में जानकारी देता है. मजुमदार पिछले 18 सालों से आर्थिक पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. वे यहां आने से पहले बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ रेजिडेंट एडिटर के रूप में जुड़े हुए थे. इसके पहले वे फाइनेंसियल एक्सप्रेस को डिप्टी एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं.






