Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रहा चैनल का रिपोर्टर गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करके तीन लाख रूपए वसूलने के आरोपी इलेक्ट्रॉनिक चैनल के रिपोर्टर मेघराज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्टर ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर एक व्यक्ति की आपत्तिजनक फोटो खींचकर बदनाम करने की धमकी देकर तीन लीख रूपए वसूल लिए थे। इसी मामले में पुलिस ने इससे पहले तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करके तीन लाख रूपए वसूलने के आरोपी इलेक्ट्रॉनिक चैनल के रिपोर्टर मेघराज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्टर ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर एक व्यक्ति की आपत्तिजनक फोटो खींचकर बदनाम करने की धमकी देकर तीन लीख रूपए वसूल लिए थे। इसी मामले में पुलिस ने इससे पहले तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रिपोर्टर को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की। न्यायालय ने रिपोर्टर को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजे जाने का आदेश दे दिया। दरअसल नारंग सिंह निवासी बाखली ने थाना शहर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रीना नाम की महिला व अन्य ने उसे उसके मोबाइल पर फोन करके बुलाया और धोखे से एक मकान में ले गए। वहां पर ये लोग पहले से प्लान बनाकर गए थे और वहां पहुंचते ही इन लोगों ने नारंग को नशा दिया। जब नारंग नशे में थे तो इन लोगों ने नारंग की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर, बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और तीन लाख रूपए वसूले।

शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने अपराध शाखा से मामले की जांच कराई। उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने जब जांच की तो पता चला कि इसमें एक पत्रकार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी मेघराज मित्तल पुत्र मोती लाल निवासी नन्द कॉलोनी पिहोवा को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो इस ब्लैकमेलर पत्रकार ने सारी कहानी उगल दी।

पुलिस पूछताछ में पत्रकार ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने व आशा रानी उर्फ सिमी पत्नी रामपाल निवासी बाहरी मोहल्ला थानेसर, आशा रानी पत्नी राकेश कुमार निवासी रेलवे रोड कुरुक्षेत्र व रजनी बाला पत्नी राजिन्द्र सिंह निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर व दो अन्य ने मिलकर नारंग सिंह से पैसे वसूलने के लिए जाल बिछाया था।

पत्रकार ने बताया कि नारंग सिंह उसके जाल में फंस गए थे और उसने नारंग से तीन लाख रूपए वसूल किए थे। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को मेघराज मित्तल को अदालत में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अभी पुलिस मामले में जांच कर रही है और पुलिस को उम्मीद है कि इसमें और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...