Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकारों का उपहार डकार गया जनसम्‍पर्क मंत्री का पीआरओ

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सरकार और पत्रकारों के बीच तालमेल बैठाने का हर संभव प्रयास करते हैं। शायद इसीलिए वे हर साल दिवाली पर पत्रकारों को महंगे उपहार भेजते हैं, लेकिन उनका पीआरओ मंगलाप्रसाद मिश्रा मंत्री की मंशा के ठीक उलट सरकार और पत्रकारों के बीच दरार गहरी करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देता है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि इस दिवाली पर जनसम्पर्क मंत्री ने जो उपहार पत्रकारों के घरों पर भेजे थे वह अधिकतर पत्रकारों को मिले ही नहीं।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुछ पत्रकारों ने मंत्री को फोन पर बधाई दी तो मंत्री ने उपहार के बारे में पूछ लिया, तो अमुक पत्रकार ने उपहार के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा भेजा गया उपहार मेरे घर पहुंचा ही नहीं। क्योंकि बात उपहार की थी इसलिए वहीं खत्म हो गयी। मंत्री ने भी बात को तूल देने की बजाय खामोश रहना ठीक समझा। लेकिन पत्रकारों की आपसी बातचीत में यह बात सामने आई कि अधिकतर पत्रकारों को मंत्री द्वारा भेजा गया दिवाली का उपहार नहीं मिला है। यह जानकर कुछ पत्रकार बिफर पडे़ और पड़ताल शुरू कर दी। पता चला कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार का उपहार अधिक मंहगा था सो पीआरओ ने हाथ की सफाई दिखा दी। ऐसी भी चर्चा है कि मंत्री के पीआरओ ने कुछ उपहार बांटने के बाद बाकी के उपहार अपने नाते-रिश्तेदारों में बांट दिए। चपरासी से अधिकारी बने ऐसे व्यक्ति से और क्या आशा की जा सकती है।

अरशद अली खान

भोपाल

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...