Sanjay Kumar : चलिए अपने दोस्तों को टीआरपी की एक कहानी सुनाता हूं….खली को लेकर कोहराम मचा था….हर चैनल में खली को लेकर रोज आधे घंटे का प्रोग्राम बनाने की चुनौती थी…क्योंकि महाबली खली की टीआरपी छप्पर फाड़कर आ रही थी…कोई चैनल ये बता रहा था कि खली एकबार में 24 अंडे खा जाता है…कोई चैनल ये बता रहा था…कि वो एक बार में चार मुर्गा चबा जाता है…किसी ने तो यहां तक चला दिया कि वो एकबार में पूरा बकरा खा जाता है…दूध-दही, पनीर आदि की बात तो छोड़ ही दें…
अब चूंकि खली विदेश में रहता था…तो किसी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया…और वो दिन भी आ गया…जब खली मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे…एक तेज-तर्रार रिपोर्टर ने लगभग खली के मुंह में अपने चैनल का माइक घुसेड़ते हुए पूछा…महाबली खली…आप एकबार में कितने अंडे खाते हैं…बेचारे खली…थोड़ी देर इधर-उधर झांकते रहे…फिर मीडिया की फौज देखकर बोले…भाई मैं तो बचपन से ही शाकाहारी हूं…
खली की खबरें कुछ दिनों तक यूं ही चलती रही…और धीरे-धीरे खली टीवी के पर्दे से गायब हो गए…किसी चैनल की हिम्मत नहीं थी कि वो दर्शकों के सामने ये कबूल करे कि उन्होंने टीआरपी के लिए कैसे-कैसे किस्से गढ़े और उन्हें कई महीने तक बेवकूफ बनाया…!!!! (मुझे उम्मीद है कि मेरे कुछ संपादक इस रहस्योदघाटन के लिए हमें माफ करेंगे)
पत्रकार संजय कुमार के फेसबुक वॉल से. भड़ास4मीडिया तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इस मेल आईडी पर मेल करें: [email protected]





