Vikas Mishra : जय हो अरविंद केजरीवाल की…। ये संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ से जाना चाहिए। क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने कूटकर टीआरपी दी है। जिसने जब जब केजरीवाल दिखाया, उसके चैनल में टीआरपी की बारिश हो गई। मन से बनाया तो भी दिया, बेमन से बनाया तो भी दिया। प्रभावित होकर बनाया तो भी दिया, गरियाते हुए बनाया तो भी दिया। न्यूज रूम में भी अलग अलग माहौल है।
मोदी समर्थक जी भर भरकर गालियां दे रहे हैं केजरीवाल को। कांग्रेस का दलाल बता रहे हैं। कुछ लोगों पर केजरीवाल का रंग चढ़ा है, वो केजरीवाल को क्रांतिदूत मानने लगे हैं। हर न्यूजरूम में खेमा है। एडिटोरियल के लोगों का खेमा है, वीडियो एडिटर्स का खेमा है। कोई मोदी समर्थक तो कोई केजरीवाल समर्थक..।
ऑफिस में अब गॉसिप्स कम हो गई है, 2014 में मोदी का क्या होगा, केजरीवाल कितना असर दिखा पाएंगे, राहुल बाबा का क्या होगा… इसी पर बातें होती हैं। न्यूजरूम से लेकर नंदू चाय वाले की दुकान तक फिल्मसिटी में माहौल जरा पॉलिटिकल हो चला है। मोदी और केजरीवाल की रेस में ये बता दूं कि दोनों जमकर टीआरपी देते हैं। इस रेस में राहुल गांधी दूर दूर तक कहीं नहीं हैं।
आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत पत्रकार विकास मिश्र के फेसबुक वॉल से. भड़ास4मीडिया तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इस मेल आईडी पर मेल करें: [email protected]





