Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आशु जी, कहीं आप मुझे कक्षा मित्र ही न मानने से इनकार कर दें, इसलिए यह फोटो अपलोड कर रहा हूं

: आम आदमी की जिन्हें खोज, बहुत खास हैं वे आशुतोष : आशुतोष जी या यूं कहें आशु जी, सुना है आप आम आदमी बन गए हैं। एकायक आम आदमी से इतना मोह क्यों! आप तो आम आदमी क्या आम पत्रकार को भी अछूत मानते रहे हैं—भले ही वह आपका कक्षा मित्र ही क्यों न हो।

: आम आदमी की जिन्हें खोज, बहुत खास हैं वे आशुतोष : आशुतोष जी या यूं कहें आशु जी, सुना है आप आम आदमी बन गए हैं। एकायक आम आदमी से इतना मोह क्यों! आप तो आम आदमी क्या आम पत्रकार को भी अछूत मानते रहे हैं—भले ही वह आपका कक्षा मित्र ही क्यों न हो।

मैं सोच रहा था कि कहीं आप मुझे कक्षा मित्र ही मानने से इनकार न कर दें, इसलिए संभालकर रखी गई वह फोटो भी अपलोड कर रहा हूं, जिसे हमने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में खिंचवाई थी।

पहचानिए! फोटो में कई और हमारे कक्षा मित्र हैं—इस फोटो को आप ही पहचान सकते हैं, क्योंकि अब हमारी शारीरिक संरचना में काफी अंतर आ गया है। मुझे इस बात का कोई गिला नहीं है कि खास पद पर रहते हुए भी आपने दैनिक जागरण में शोषण के शिकार अपने इस पत्रकार मित्र की कोई मदद नहीं की, भले ही आप उसके हिंदी लेखन का लोहा मानते रहे हैं।

मुझे गिला तब होगी जब आम आदमी के नाम पर भी आप खास हो जाएंगे। तब कहीं हमें डॉक्टर मोहन अवस्थी का यह अनुगीत गुनगुनाना पडेगा— आम मानव की जिन्हें खोज बहुत खास हैं वे, उनके संग चलने का मतलब है उजड़ते रहिए। हम नहीं तुम, तुम नहीं हम, खूब अकड़ते रहिए।

श्रीकांत सिंह

चीफ सब एडिटर

दैनिक जागरण

नोएडा

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...