यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दैनिक जागरण वालों को उनकी असली औकात दिखा दी. अखिलेश ने कहा कि दैनिक जागरण के मालिक राज्यसभा के लिए दुबारा टिकट मांग रहे थे. नहीं दिया तो अब सरकार के खिलाफ खबरें छाप रहे हैं और नकारात्मक अभियान चला रहे हैं. इन दैनिक जागरण वालों के घर के लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए थे और पुलिस के हाथों पिटे भी. यही कारण है कि ये लोग खुन्नस में कुछ भी छाप रहे हैं. लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा ने इस प्रकरण पर अपने फेसबुक वॉल पर यूं लिखा है…
Sanjay Sharma : शाबाश अखिलेश भाई ..आज आपने वो काम कर दिया जिसकी हिम्मत आज तक कोई नेता नहीं कर पाया ..आज मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अखबार जिसके मालिक को राज्यसभा में भेजा था, इस बार भी टिकट मांग रहे थे… वो जुए में पकड़े गए… उनके घर वालों को पुलिस वालों ने पीटा… इस बार टिकट नहीं दिया तो गलत छाप रहे हैं… यही नहीं रुके मुख्यमंत्री… कहा कि एक पत्रकार को दिन भर हेलिकॉप्टर में घुमाया मगर खबर नहीं दिखाई क्योंकि उनकी मार्केटिंग टीम ने मना कर दिया… बोले कहो तो उन पत्रकारों के एसएमएस भी दिखा दूँ… फिर कहा- जुए में पकड़े लोग भी… उफ़ इतनी धुलाई तो कभी नहीं हुई मीडिया की.. सही कहा जब हमारे लोग ही ऐसे कर्म करेंगे तो यह तो होना ही था… अब शुरुआत हो गई है… आने वाले दिनों में कई लोगो के चेहरे बेनकाब होंगे… और जाकर चरण वन्दना करो…





