Arvind K Singh : अखिलेश यादव के सवाल गैर वाजिब नहीं… उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आलोचनाओं से बेचैन हैं तो स्वाभाविक ही है…सबको पता है कि सैफई में जो भी हुआ है, वो सब उनका किया धरा नहीं है…एक बड़े राजनीतिक कुनबे में कुछ उनसे उम्र में बड़े हैं, कुछ पद में बड़े हैं, कुछ कद में बड़े हैं, कुछ रिश्तों में बड़े हैं…कुछ मिनी सीएम हैं तो कुछ सुपर सीएम…ऐसी बेबसी के बीच में मीडिया भी आलोचना करे, दंगों की बात उठाए तो नाराजगी स्वाभाविक है…
लेकिन अखिलेश ने मीडिया से संबंधित कुछ सवाल खड़े किए हैं जिस पर मीडिया के मित्रों को आत्ममंथन करना ही होगा..अखिलेश ने पेड न्यूज का मसला उठाया है…खबर छापने के लिए वो कौन लोग हैं जो मुख्यमंत्री तक से पैसा मांगते हैं..खबर बनाना फिर नहीं चलाना और आटोग्राफ से लेकर फोटो की लाइन में लग जाना इन सवालों का जवाब देना चाहिए और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को भी ऐसे पत्रकारों का खुलासा करना चाहिए…
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.






